IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, राज्य में हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 23 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (West Bengal IAS Transfer) किया गया है। KMDA, मत्स्य विभाग समेत कई विभागों के सचिव बदले गए हैं। एडीएम, एसडीओ, विशेष सचिव, प्रबंध निदेशक, आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित

Jul 16, 2026 - 17:30
IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, राज्य में हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 23 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (West Bengal IAS Transfer) किया गया है। KMDA, मत्स्य विभाग समेत कई विभागों के सचिव बदले गए हैं। एडीएम, एसडीओ, विशेष सचिव, प्रबंध निदेशक, आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने बुधवार को जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।

उच्च शिक्षा विभाग के विशेष आयुक्त पद पर हिंडोले दत्ता को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह आसनसोल नगर निगम के आयुक्त पद पर कार्यरत थे। गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन के प्रधान सचिव पद की जिम्मेदारी स्मृति रंजन मोहंती को सौंपी गई है, जो पहले टेक्निकल एजुकेशन ट्रेंनिंग एंड स्किल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज डिपार्मेंट के वरिष्ठ विशेष सचिव पद पर शर्मा प्रवीण को नियुक्त किया गया है। ट्राईबल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के वरिष्ठ विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी उत्पल भद्रा को सौंपी गई है।

इन विभागों में नए सचिव नियुक्त 

मत्स्य विभाग के सचिव पद पर नंदिनी घोष को नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें BENFISH के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सेल्फ हेल्प ग्रुप और सेल्फ एंप्लॉयमेंट डिपार्टमेंट के सचिव पद पर डॉ अर्चना को पदस्थ किया गया है, जो पहले पशु संसाधन विकास विभाग पद पर कार्यरत थी। KMDA के सचिव पद पर रवि प्रकाश मीणा को नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अफसरों के प्रभार में भी बदलाव 

अंकित अग्रवाल को दुर्गापुर पश्चिम बर्धमान के एसडीओ पद पर नियुक्त किया गया है। मधुश्री, एसडीओ हुबली सदर को एसडीओ कांडी मुर्शिदाबाद पद की जिम्मेदारी दी गई है। रवि कुमार मीणा एसडीओ अलीपुर सदर साउथ 24 परगना को एसडीओ से सेरामपुर हुगली पद पर नियुक्त किया गया है। रुशाली क्लेर को इस्लामपुर उत्तर दिनाजपुर पद पर नियुक्त किया गया है। भुवन प्रणीत पाप्पुला को खड़गपुर पश्चिम मेदिनीपुर पद की जिम्मेदारी मिली है।

मिशन निदेशक जल जीवन मिशन पद पर राजश्री मित्र को नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें पीएचई विभाग के वरिष्ठ विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी भी दी गई है। समग्र शिक्षा मिशन के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर पद पर विभु गोयल को नियुक्त किया गया है। WBHIDCO के एमडी पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

शेखर कुमार चौधरी एडीएम हावड़ा को ज्वाइंट सेक्रेटरी भूमि एवं भूमि सुधार और शरणार्थी, राहत एवं पुनर्वास विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आसनसोल नगर निगम केआयुक्त पद पर दिलीप मिश्रा को नियुक्त किया गया है, जो पहले हुगली एडीएम पद पर कार्यरत थे। यहाँ देखें आईएएस तबादला सूची