Transfer News : तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, पदस्थापना आदेश जारी, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश शासन कर्मचारियों के तबादला और पदोन्नति आदेश निकाल रहा है, इसी क्रम में जिला स्तर पर भी प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से ट्रांसफर किये जा रहे हैं, ग्वालियर जिला कलेक्टर ने ईसिस क्रम में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किये हैं। ग्वालियर जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने तहसीलदारों और

Jul 16, 2026 - 16:30
Transfer News : तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, पदस्थापना आदेश जारी, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश शासन कर्मचारियों के तबादला और पदोन्नति आदेश निकाल रहा है, इसी क्रम में जिला स्तर पर भी प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से ट्रांसफर किये जा रहे हैं, ग्वालियर जिला कलेक्टर ने ईसिस क्रम में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किये हैं।

ग्वालियर जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के प्रभार में बदलाव किया है, उन्होंने अधिकारियों को एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया और नई जगह जिम्मेदारी सौंपी है।

इन अधिकारियों के तबादले 

  • तहसीलदार वंदना यादव को गौशपुरा, तहसील ग्वालियर में पदस्थ किया गया है।
  • प्रभारी तहसीलदार राजकुमार नागोरिया को तहसीलदार, तानसेन (वृत्त बेहट, हरितनापुर) में पदस्थ किया गया है।
  • प्रभारी नायब तहसीलदार राकेश वर्मा को सिरसौद, तहसील तानसेन की जिम्मेदारी दी गई है।
  • प्रभारी तहसीलदार दिव्य दर्शन शर्मा को तहसीलदार घाटीगांव (वृत्त घाटीगांव) बनाया गया है।
  • नायब तहसीलदार विजय कुमार शर्मा को बिलौआ, तहसील मुरार भेजा गया है।
  • तहसीलदार नवीन भरद्वाज को तहसीलदार डबरा (वृत्त डबरा, टेकनपुर) पदस्थ किया गया है।
  • नायब तहसीलदार रमाशंकर सिंह को बिलौआ, तहसील डबरा में पदस्थ किया है।
  • प्रभारी नायब तहसीलदार जावेद सिंह को छीमक/करियावटी, तहसील डबरा पदस्थ किया गया है।
  • प्रभारी नायब तहसीलदारसुरेश यादव को तहसील सिटी सेंटर (थाना पड़ाव, जीआरपी, इन्दरगंज, उटीला, झांसी रोड, सिरोल, विश्वविदयालय, महिला थाना) की जिम्मेदारी दी गई है।
  • नायब तहसीलदार महाराज सिंह सगर को तहसील भितरवार (थाना भितरवार, बेलगदा, करहिया) में पदस्थ किया गया है।
  • तहसीलदार मुन्ना सिंह गुर्जर को तहसील ग्वालियर ग्रामीण (थाना पुरानी छावनी बहोडापुर, ग्वालियर, हजीरा, तिघरा) की जिम्मेदारी दी गई है।

ग्वालियर जिला प्रशासन का आदेश 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।