ग्वालियर में दिनदहाड़े लॉ कॉलेज के गेट से छात्रा का अपहरण! पुलिस ने की नाकाबंदी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े लॉ कॉलेज की छात्रा के अपरहरण की खबर से सनसनी फ़ैल गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक सफेद रंग की कार में आये युवकों ने एक छात्रा को जबरन उठाया और कार में खींचकर ले गए, घटना थाना क्षेत्र की है घटना के बाद शहर में नाकाबंदी कर दी गई

May 6, 2026 - 19:30
ग्वालियर में दिनदहाड़े लॉ कॉलेज के गेट से छात्रा का अपहरण! पुलिस ने की नाकाबंदी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े लॉ कॉलेज की छात्रा के अपरहरण की खबर से सनसनी फ़ैल गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक सफेद रंग की कार में आये युवकों ने एक छात्रा को जबरन उठाया और कार में खींचकर ले गए, घटना थाना क्षेत्र की है घटना के बाद शहर में नाकाबंदी कर दी गई है, इस घटना में एक तरफ़ा प्यार का एंगल भी सामने आ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कैंसर पहाड़िया पर स्थित महात्मा गांधी कॉलेज ऑफ लॉ की बीएएलएलबी की छात्रा ख़ुशी जादौन अपनी सहेलियों के साथ बाहर निकल रही थी, वो गेट से कुछ दूरी पर ही पहुंची थी कि वहां पहले से खड़ी एक सफ़ेद रंग की बलीनो कार में बैठे दो युवकों में से एक नीचे उतरा उसने छात्रा को खींचा और कार में धक्का देकर बैठा लिया और कार भगा ले गए।

कार में जबरन ले गए छात्रा को, लव एंगल की भी चर्चा 

कॉलेज के गेट से छात्रा के अपरहरण की सूचना कॉलेज प्रबंधन को म्मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचित किया, छात्रा के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लोगों ने बताया कि एक बिना नंबर की सफ़ेद कार बहुत देर से कॉलेज गेट से कुछ दूरी पर बहुत देर से खड़ी थी और लड़की के बाहर आते ही उसे उठा ले गई , उधर चर्चा ये भी है कि ये अपहरण एकतरफा प्यार का नतीजा है ।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल 

सीएसपी हिना खान का कहना है सूचना के बाद पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करवा दी है, अपहरण करने वाले जल्दी ही पकडे जायेंगे, उन्होंने ये भी बताया कि दोनों परिवार एक दूसरे को जानते है इस लड़के की पहले भी शिकायत हो चुकी है, पुलिस इसमें लव एंगल के हिसाब से भी जानकारी जुटा रही है, बहरहाल दिन दहाड़े एक कॉलेज की छात्रा को उठाकर ले जाना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े जरुर कर रहा है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।