IAS Transfer: राज्य में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 13 आईएएस अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट

तेलंगाना की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। सचिव, निदेशक, प्रधान सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल

Jun 27, 2026 - 17:30
IAS Transfer: राज्य में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 13 आईएएस अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट

तेलंगाना की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। सचिव, निदेशक, प्रधान सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

सब्यसाची घोष को विशेष मुख्य सचिव (हथकरघा, कपड़ा और हस्तशिल्प) आई एंड सी विभाग के पद पर एफएसी में रखा गया है। साथी उन्हें निदेशक हथकरघा, कपड़ा और हस्तशिल्प, वीसी एंड एमडी, टीजी हस्तशिल्प विकास निगम लिमिटेड और प्रबंध निदेशक टीजीसीओ के साथ विशेष मुख्य सचिव जनजातीय कल्याण विभाग और विशेष मुख्य सचिव सरकार, कल्याण के पदों के एफएसी में रखा गया है।

GWMC के नगर आयुक्त बदले गए 

आईएएस अधिकारी टी. वेंकन्ना, ज्वाइंट मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर (कोर अर्बन रीजन एंड मेट्रो रेल), HMDA को स्थानांतरित करके नगर आयुक्त, ग्रेटर वारंगल म्युनिसिपल कॉरपोरेशन पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ चाहत वाजपेई को एफएसी से मुक्त कर दिया गया है। वहीं के. चंद्रकला जोनल कमिश्नर जीएचएमसी शमशाबाद को ज्वाइंट मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर (कोर अर्बन रीजन लैंड पुलिंग और मेट्रो रेल) एचएमडीए पद पर पदस्थ किया गया है।

इन आईएएस अफसरों का तबादला हुआ 

शैलजा रमायार को स्थानांतरित करके प्रधान सचिव, ईएफएस एंड टीवी विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राजस्व विभाग के प्रधान सचिव (बंदोबस्ती) और IPTRI महानिदेशक पद के एफएसी में रखा गया है। एन श्रीधर, प्रधान सचिव, सरकार (खान एवं भूविज्ञान), उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को स्थानांतरित कर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

छुट्टी से लौटे पर राहुल बोज्जा को प्रधान सचिव (आपदा प्रबंधन), राजस्व विभाग के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वह बीसी कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पद पर एफएसी में बने रहेंगे। एम रघुनंदन राव को सचिन (खान और भूविज्ञान), उद्योग और वाणज्य विभाग के पद के एफएसी में रखा गया है। बी अजीत रेड्डी को इन्वेस्ट तेलंगाना आईएंडसी विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। मो. मुशर्रफ अली फारुकी को TGREDCO के कुलपति और प्रबंध निदेशक पद पर एफएसी में रखा गया है।

यहाँ देखें तबादला सूची 

HLvBHaWa0AAFsxM