राहुल गांधी के आरोपों पर सीएम मोहन यादव का पलटवार, बोले- नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दें और तुरंत देश से माफी मांगे
चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठने के बाद एक बार फिर SIR के मुद्दे पर देश में सियासी घमासान शुरू हो गया है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग, SIR एवं वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कई आरोप लगा रहे हैं एवं केंद्र सरकार को घेर रहे हैं। राहुल गांधी द्वारा लगाये […]
चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठने के बाद एक बार फिर SIR के मुद्दे पर देश में सियासी घमासान शुरू हो गया है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग, SIR एवं वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कई आरोप लगा रहे हैं एवं केंद्र सरकार को घेर रहे हैं। राहुल गांधी द्वारा लगाये जा रहे आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी पलटवार किया जा रहा है। इस बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर सवाल उठाने और शंका पैदा करने को लेकर राहुल गांधी से माफी और अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं और लोकतंत्र को खतरे में डालने का काम कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते लोकतंत्र की रक्षा करना उनकी भी जिम्मेदारी है।
सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी से की माफी की मांग
सीएम मोहन यादव ने कहा कि चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पूरी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर चुका है। फॉर्म-6 के डिक्लेरेशन, SIR के निर्णय समेत अन्य मामलों को लेकर भी चुनाव आयोग अपना पक्ष सामने रख चुका है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गई लेकिन वहां से भी उसे मुंह की खानी पड़ी। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के आधिकारिक निर्णयों पर बार-बार सवाल उठाना उचित नहीं है। इसलिए राहुल गांधी को इस पूरे मामले को लेकर तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि जब कांग्रेस को केरल में सत्ता मिल गई, तब कांग्रेस ने SIR का विरोध नहीं किया। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी, फिर भी कोई विरोध नहीं। सीएम ने कहा कि पिछले 50 सालों से जहां तमिलनाडु से कांग्रेस बाहर है, वहां तो कोई बीजेपी नहीं है, AIADMK, DMK की सरकारें रहीं, पश्चिम बंगाल में कई वर्षों तक वामपंथियोंं का कब्जा रहा है, तब वोट चोरी का ख्याल नहीं आया। सीएम ने कहा कि जब यूपी, बिहार एक एक करके हाथ से निकल गये तब राहुल गांधी को वोट चोरी दिखाई दी।
मुख्यमंत्री ने की राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राहुल गांधी से अपना कुनबा नहीं संभल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने ही साथियों पर लगातार दबाव बनाने का काम कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने नेतृत्व से सवाल करना चाहिए। राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफे की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने ‘राजकुमार’ को समझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, इसलिए विपक्ष के नेता से भी जिम्मेदार और मर्यादित आचरण की अपेक्षा की जाती है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने बोफोर्स घोटाले पर कोर्ट के निर्णय, बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक समेत सेना के शौर्य पर सवाल खड़े करने के साथ ही अब चुनाव आयोग के तीनों आयुक्तों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। राहुल ने जनता में भ्रम पैदा किया। इस संबंध में राहुल गांधी के पास कोई सुबूत नहीं है।
LIVE: भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता… https://t.co/P7Ue8xPbRV
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 27, 2026