IAS Transfer: राज्य सरकार ने इन 3 आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

पंजाब में एक ही सप्ताह में दूसरी बार प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। तीन आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। सचिव, एडीसी और विशेष सचिव के बदले गए हैं। राज्यपल की मंजूरी के बाद स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश 13 जून को मुख्य सचिव के.ए.पी सिंह द्वारा

Jun 13, 2026 - 18:30
IAS Transfer: राज्य सरकार ने इन 3 आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

पंजाब में एक ही सप्ताह में दूसरी बार प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। तीन आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है।  सचिव, एडीसी और विशेष सचिव के बदले गए हैं। राज्यपल की मंजूरी के बाद स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश 13 जून को मुख्य सचिव के.ए.पी सिंह द्वारा जारी किया गया है।

राज्य सरकार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। बैच 2014 के आईएएस अधिकारी परमजीत सिंह को जल संसाधन का नया विशेष सचिव बनाया गया है। इससे पहले वह नगर निगम पटियाला के आयुक्त पद पर कार्यरत थे।

लुधियाना नगर निगम का नया आयुक्त कौन?

लुधियाना नगर निगम के आयुक्त पद पर कार्यरत नीरू कटियाल गुप्ता को जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड कोऑर्डिनेशन के विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। बैच 2020 के आईएएस अधिकारी ओजस्वी को स्थानांतरित करके लुधियाना नगर निगम के आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। इससे पहले वह अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, ग्रेटर लुधियाना क्षेत्र विकास प्राधिकरण लुधियाना पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

PSSSB के सचिव बदले गए 

पीसीएस अधिकारी अमरबीर कौर भुल्लर, सचिव, पंजाब सब ऑर्डिनेट्स सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (PSSSB) को अतिरिक्त उपयुक्त (सामान्य) फतेहगढ़ पद पर नियुक्त किया गया है। पीसीएस अधिकारी अमरिंदर सिंह तिवाना को सचिव, पीएसएसएसबी पद पर नियुक्त किया गया है।

इन PCS अधिकारियों को भी नया पदभार मिला

पूजा सायल को अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) फतेहगढ़ की सेवाएं स्थानीय सरकार विभाग को पटियाला नगर निगम आयुक्त पद पर नियुक्ति के लिए सौंपी गई है। विकास हीरा को अतिरिक्त मुख्य प्रशासक ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी पद की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके लिए उनकी डिपार्टमेंट ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट को दी गई है। कानू थिंड को जॉइंट डायरेक्टर, एडमिनिस्ट्रेशन O/o, डायरेक्टर, इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सदस्य सचिव पंजाब स्टेट फूड कमिशन और एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर, पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।  यहाँ देखें तबादला सूची