IAS Transfer: इन 3 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट

त्रिपुरा में भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। वहीं केंद्र सरकार कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने एक आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश एसीसी और त्रिपुरा सरकार के सामान्य प्रशासनिक (कार्मिक एवं प्रशिक्षण) विभाग द्वारा 29 जून को जारी किया

Jun 30, 2026 - 00:30
IAS Transfer: इन 3 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट

त्रिपुरा में भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। वहीं केंद्र सरकार कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने एक आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश एसीसी और त्रिपुरा सरकार के सामान्य प्रशासनिक (कार्मिक एवं प्रशिक्षण) विभाग द्वारा 29 जून को जारी किया गया है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

केंद्र सरकार ने बैच 1992 के आईएएस अधिकारी रजत कुमार के छुट्टी पर रहने के दौरान 13 जुलाई 2026 तक तत्काल प्रभाव से बैच 1992 के आईएएस अधिकारी मनोज जोशी को फार्मास्युटिकल्स डिपार्टमेंट के सचिव पद पर नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें फर्टिलाइजर डिपार्टमेंट के सचिव पद का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है।

त्रिपुरा आईएएस तबादला  

त्रिपुरा सरकार सेंट्रल डेपुटेशन से वापस आने के बाद बैच 2010 के आईएएस अधिकारी विकास सिंह को सरकार के सचिव पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा उन्हें प्लानिंग (स्टैटिसटिक्स सहित) डिपार्टमेंट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आईएएस अधिकारी गीते किरणकुमार दिनकरराव को हेल्थ और FW वगैराह प्लानिंग (स्टैटिसटिक्स सहित) डिपार्टमेंट के चार्ज से मुक्त कर दिया गया है। राज्यपाल के नाम से आदेश जारी जारी किया गया है।

बता दें पिछले सप्ताह उन्हें पब्लिक वर्क्स (DWS को छोड़कर) का डिपार्मेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। प्रशांत कुमार गोयल सचिव, लोक निर्माण (डीडब्ल्यूएस को छोड़कर) और वित्त (लघु बचत, जीआई और आईएफ को छोड़कर) विभागों और लोक निर्माण (डीडब्ल्यूएस को छोड़कर) विभाग के प्रभार से मुक्त किया गया है।

यहाँ देखें तबादले का आदेश 

Notification_Vikas_Singh_IAS