IAS Transfer: सरकार ने 4 आईएएस अफसरों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट

कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमिटी ने कई आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति (IAS Transfer Posting) को मंजूरी दे दी है। तीन अधिकारियों के कार्यकाल को भी बढ़ाया गया है। सचिव, अतिरिक्त सचिव समेत कई पदों के प्रभाव में बदलाव किया गया हैक । तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश बुधवार को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने जारी

May 7, 2026 - 17:30
IAS Transfer: सरकार ने 4 आईएएस अफसरों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट

कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमिटी ने कई आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति (IAS Transfer Posting) को मंजूरी दे दी है। तीन अधिकारियों के कार्यकाल को भी बढ़ाया गया है। सचिव, अतिरिक्त सचिव समेत कई पदों के प्रभाव में बदलाव किया गया हैक । तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश बुधवार को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने जारी किया गया है।

आईडीएएस अधिकारी दिशा मिश्रा को एडिशनल सेक्रेटरी, कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी मनीष भारद्वाज सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय को सलाहकार अंतर राज्य परिषद सचिवालय गृह मंत्रालय पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई पोस्टिंग 

सौरभ विजय को मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारतीय वशिष्ठ पहचान प्राधिकरण और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के पद पर नियुक्त किया गया है। नीलकंठ एस. अव्हाड को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। आईएएस प्रियंका भारती को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। साथ ही नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर के डायरेक्टर जनरल पद का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।

इन अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया गया 

मनिंदर कौर द्विवेदी, अतिरिक्त सचिव कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के टेन्योर को 2 साल के लिए बढ़ाया गया है। वह इस पद पर 31 अगस्त 208 तक कार्यरत रहेंगे। अर्चना वर्मा, मिशन डायरेक्टर, नेशनल वाटर मिशन, जल शक्ति मंत्रालय का टेन्योर 1 साल बढ़ाकर 8 सितंबर 2027 किया गया है। विपिन कुमार, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष का कार्यकाल 14 जून 2027 तक बढ़ा दिया गया है। HHskYDCawAA_wD3