सीएम डॉ मोहन यादव का पलटवार, बोले- किसानों के साथ किए गए अन्याय के लिए मांगे माफी कांग्रेस

मध्य प्रदेश में किसानों की समस्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नेशनल हाई वे एबी रोड को जाम किया गया, सुबह 11 बजे से 3 बजे तक 11 जिलों के 747 किलोमीटर क्षेत्र में 7 जगह कांग्रेस नेताओं ने चक्काजाम किया, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों

May 7, 2026 - 17:30
सीएम डॉ मोहन यादव का पलटवार, बोले- किसानों के साथ किए गए अन्याय के लिए मांगे माफी कांग्रेस

मध्य प्रदेश में किसानों की समस्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नेशनल हाई वे एबी रोड को जाम किया गया, सुबह 11 बजे से 3 बजे तक 11 जिलों के 747 किलोमीटर क्षेत्र में 7 जगह कांग्रेस नेताओं ने चक्काजाम किया, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है, उधर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पलटवार किया है।

कांग्रेस ने आज धार जिले के खलघाट से लेकर इंदौर, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर और मुरैना तक नेशनल हाई वे एबी रोड पर चक्का जाम किया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई बड़े नेता इसमें शामिल रहे, जीतू पटवारी ने कहा कि वे बड़े भारी और दुखी मन से एक नेशनल हाई वे जाम कर रहे हैं क्योंकि हमारा उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है लेकिन ये जरूरी है।

जीतू पटवारी ने लगाये वादा खिलाफी के आरोप 

कांग्रेस का आरोप है कि 43 डिग्री की गर्मी में किसान अपनी गेहूँ की फसल लेकर सड़क किनारे खड़े रहने पर मजबूर हैं, क्योंकि मोहन सरकार के पास गेहूँ खरीदने की न सही नीति है, न सही नियत। हर खरीदी केंद्र पर गड़बड़ियाँ, टोल काँटों की कमी और अव्यवस्था से आज पूरे प्रदेश का किसान खून के आँसू रो रहा है। जीतू पटवारी ने कहा कि आज किसान को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा , सरकार ने 2700 रुपये MSP पर गेहूं खरीदने का वादा किया था वो आज तक पूरा नहीं हुआ,. एक भी मोदी गारंटी पूरी नहीं हुई।

सीएम डॉ मोहन यादव बोले कांग्रेस पहले माफ़ी मांगे

कांग्रेस के चक्काजाम पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पलटवार किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में किसान कितना परेशान था ये सब जानते है, कांग्रेस किस मुंह से कहेगी उसे तो किसानों पर किये अत्याचार पर माफ़ी मांगनी चाहिए, उसके शासन काल में ना बिजली थी ना डीजल, फसल का दाम नहीं मिलता था किसान इस अत्याचार को भूला नहीं है, ये प्रदर्शन कर कांग्रेस क्या कर रही है ये प्रदेश का किसान और प्रदेश की जनता सब जानते हैं।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।