IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, राज्य में एक साथ हुआ 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी
मणिपुर में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। चार आईएएस और एक आईएएस अधिकारी का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। राज्यपाल के नाम से तबादले और और नियुक्ति से संबंधित आदेश शनिवार को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (कार्मिक प्रभाग) द्वारा जारी किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नए पदार्थ संभालने का निर्देश
मणिपुर में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। चार आईएएस और एक आईएएस अधिकारी का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। राज्यपाल के नाम से तबादले और और नियुक्ति से संबंधित आदेश शनिवार को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (कार्मिक प्रभाग) द्वारा जारी किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नए पदार्थ संभालने का निर्देश भी दिया गया है।
वीके देवांगन को अतिरिक्त मुख्य सचिव (टीए और हिल्स/GAD/MAHUD) पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें अध्यक्ष एमयूडीए, मिशन डायरेक्टर (आईएससीएल) और OSD, मणिपुर भवन नई दिल्ली पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
इन आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
- आर. के दिनेश को प्रधान सचिव (AR/ ट्रांसपोर्ट) पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें आयुक्त (ईडी) पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उन्हें अध्यक्ष एमयूडीए, मिशन डायरेक्ट आईएससीएल पद के कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।
- हाओबम रोसिटा को आयुक्त (समाज कल्याण) और सदस्य सचिव एमसीपीसीआर पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह अतिरिक्त आयुक्त मत्स्य पालन और सचिव मणिपुर मानवाधिकार आयोग पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
- रॉबर्ट सिंह क्षेत्रीयमयूम को आयुक्त मत्स्य पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही मणिपुर मानवाधिकार आयोग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पहले वह समाज कल्याण के आयुक्त पद पर पद के साथ-साथ सदस्य सचिव एमसीपीसीआर और मणिपुर मानवाअधिकार आयोग पद कर तैनात थे।
एक IFS अधिकारी का तबादला हुआ
भारतीय वन सेवा के अधिकारी अनुराग वाजपेयी को पीसीसीएम और एचओएफएफ मणिपुर पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही वह अतिरिक्त मुख्य सचिव वस्त्र, वाणिज्य और उद्योग पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे। परिवहन अतिरिक्त मुख्य सचिव पद के प्रभार से उन्हें मुक्त कर दिया गया।