नोरा फतेही अब कनाडा में बिखरेगी कातिलाना जलवा, T-20 वर्ल्ड कप के बाद FIFA में करेंगी परफॉर्म

बॉलीवुड स्टार नोरा फतेही अब FIFA World Cup 2026 के मंच पर धमाल मचाने जा रही हैं। कनाडा के टोरंटो में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में नोरा परफॉर्म करेंगी और इसके साथ ही वह फुटबॉल और क्रिकेट वर्ल्ड कप दोनों की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड कलाकार बन जाएंगी।

May 9, 2026 - 17:30
नोरा फतेही अब कनाडा में बिखरेगी कातिलाना जलवा, T-20 वर्ल्ड कप के बाद FIFA में करेंगी परफॉर्म

New Delhi: ग्लैमर, म्यूजिक और इंटरनेशनल स्टारडम के बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रही हैं। T20 वर्ल्ड कप में अपने डांस और स्टेज प्रेजेंस से फैंस का दिल जीतने के बाद अब नोरा FIFA World Cup 2026 के ओपनिंग सेरेमनी में नजर आएंगी। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर नोरा का नाम ट्रेंड करने लगा है और फैंस इसे बॉलीवुड के लिए बड़ा ग्लोबल मोमेंट बता रहे हैं।

12 जून को कनाडा के टोरंटो स्थित BMO फील्ड में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में नोरा अपनी परफॉर्मेंस देंगी। इसके साथ ही वह FIFA वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन जाएंगी। इससे पहले भी नोरा FIFA World Cup 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी और ICC मेंस T20 World Cup के ओपनिंग शो में अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

तीन देशों में होगा फीफा का महाकुंभ

FIFA World Cup 2026 इस बार बेहद खास होने वाला है क्योंकि टूर्नामेंट का आयोजन तीन देशों अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में किया जा रहा है। इसी वजह से फीफा ने हर मेजबान देश के पहले मैच से पहले अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी रखने का फैसला लिया है। कनाडा में होने वाले शो में नोरा फतेही के साथ बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी DJ संजॉय भी परफॉर्म करेंगे। संजॉय वही म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं जिन्होंने फिल्म ‘रा.वन’ के सुपरहिट गाने ‘छम्मक छल्लो’ का रीमिक्स तैयार किया था।

इंटरनेशनल स्टार्स के बीच दिखेगा बॉलीवुड का तड़का

नोरा के अलावा इस मेगा इवेंट में माइकल बुब्ले, एलानिस मोरिसेट, एलेसिया कारा, जेसी रेयेज, वेजीड्रीम और विलियम प्रिंस जैसे इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी शामिल होंगे। वहीं अमेरिका में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में पॉप स्टार कैटी पेरी परफॉर्म करेंगी। यह इवेंट लॉस एंजिल्स के सोफी स्टेडियम में आयोजित होगा जहां अमेरिका और पैराग्वे के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

कैटी पेरी के साथ लिसा, टायला, अनिता और रेमा जैसे बड़े कलाकार भी स्टेज शेयर करेंगे। वहीं मेक्सिको सिटी में होने वाले कार्यक्रम में जे बल्विन, बेलिंडा और अलेजांद्रो फर्नांडेज जैसे स्टार्स परफॉर्म करेंगे।

शकीरा की भी धमाकेदार वापसी

FIFA World Cup 2026 में शकीरा की वापसी भी फैंस के लिए बड़ी खबर है। शकीरा ने टूर्नामेंट के लिए अपना नया गाना ‘दाई दाई’ अनाउंस किया है जिसमें नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय भी नजर आएंगे। इससे पहले शकीरा का ‘वाका वाका’ वर्ल्ड कप एंथम पूरी दुनिया में सुपरहिट साबित हुआ था। FIFA World Cup 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक होगा। इस दौरान कुल 104 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच मेक्सिको सिटी में जबकि फाइनल न्यू जर्सी में आयोजित किया जाएगा।

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।