इंदौर नगर निगम की बड़ी पहल, हादसे में घायल सफाई मित्रों को अब इलाज के लिए मिलेंगे 2.50 लाख, पढ़ें पूरी जानकारी
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को स्वच्छ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के लिए नगर निगम ने बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है। दरअसल अब ड्यूटी के दौरान घायल होने वाले सफाईकर्मियों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस योजना की घोषणा करते
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को स्वच्छ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के लिए नगर निगम ने बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है। दरअसल अब ड्यूटी के दौरान घायल होने वाले सफाईकर्मियों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि सफाई मित्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है और जरूरत के समय उन्हें आर्थिक सहयोग मिलना जरूरी है।
दरअसल नई योजना का उद्देश्य उन कर्मचारियों को तुरंत राहत देना है, जो सफाई कार्य के दौरान दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। खासतौर पर ड्रेनेज और सीवरेज लाइन की सफाई जैसे जोखिम भरे काम करने वाले कर्मचारियों को इस योजना से बड़ा लाभ मिलेगा। इससे इलाज का खर्च उठाने में परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
जानिए किसे कितना मिलेगा लाभ?
वहीं नगर निगम की ओर से लागू की गई इस योजना के तहत दुर्घटना की गंभीरता के आधार पर अलग-अलग आर्थिक सहायता तय की गई है। यदि किसी कर्मचारी को सामान्य चोट आती है तो उसके इलाज के लिए 25 हजार रुपये तक की सहायता मिलेगी। गंभीर दुर्घटना होने पर डॉक्टर की सलाह और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। वहीं, यदि कोई कर्मचारी बेहद गंभीर रूप से घायल होता है तो उसके इलाज के लिए अधिकतम 2.50 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
कर्मचारियों को कठिन समय में तुरंत आर्थिक सहारा मिल सकेगी
इसके साथ ही नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि योजना केवल स्थायी कर्मचारियों तक सीमित नहीं होगी। दैनिक वेतनभोगी, विनियमित और स्थायी सभी सफाई मित्र इसके पात्र होंगे। दुर्घटना की जानकारी और प्रारंभिक दस्तावेज मिलने के बाद सहायता राशि स्वीकृत की जा सकेगी, ताकि इलाज में किसी तरह की देरी न हो। इससे कर्मचारियों को कठिन समय में तुरंत आर्थिक सहारा मिल सकेगा।
क्यों लिया गया यह फैसला?
दरअसल पिछले कुछ समय में इंदौर में सफाई कार्य के दौरान कई दुर्घटनाएं सामने आई हैं। ड्रेनेज और सीवरेज लाइन की सफाई के दौरान गैस रिसाव, नालों में काम करते समय चोट लगना और सड़क सफाई के दौरान वाहन दुर्घटनाओं जैसी घटनाओं ने सफाई मित्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई थी। कई मामलों में कर्मचारियों और उनके परिवारों को इलाज का पूरा खर्च खुद उठाना पड़ता था, जिससे आर्थिक परेशानी भी बढ़ जाती थी। वहीं इन्हीं हालात को देखते हुए नगर निगम ने यह सहायता योजना शुरू करने का फैसला लिया है।