पीएम मोदी की केंद्रीय सचिवों के साथ मीटिंग आज, 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्यों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी आज सभी विभागों के केंद्रीय सचिवों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग करने जा रहे हैं। इस बैठक में इज ऑफ लिविंग और इज ऑफ डूइंग को बेहतर बनाने के लिए किन सुधारों पर काम किया गया है। इसकी समीक्षा की जाएगी। अलग-अलग मंत्रालय एवं उनके सचिव प्रधानमंत्री के सामने

Jun 30, 2026 - 08:30
पीएम मोदी की केंद्रीय सचिवों के साथ मीटिंग आज, 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्यों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी आज सभी विभागों के केंद्रीय सचिवों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग करने जा रहे हैं। इस बैठक में इज ऑफ लिविंग और इज ऑफ डूइंग को बेहतर बनाने के लिए किन सुधारों पर काम किया गया है। इसकी समीक्षा की जाएगी।

अलग-अलग मंत्रालय एवं उनके सचिव प्रधानमंत्री के सामने अपने-अपने विभागों की उपलब्धियां, सुधारों और जन कल्याण से जुड़े कदमों की प्रस्तुति देंगे। चलिए इस बैठक के संबंध में अन्य चीजें जान लेते हैं।

पीएम मोदी की मीटिंग

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के अनुरूप अगली पीढ़ी के लिए किए जाने वाले सुधारो पर चर्चा करना है। प्रधानमंत्री द्वारा अधिकारियों को सुशासन, बेहतर सेवा वितरण और लंबित चल रहे कार्यों को समय के साथ पूरा करने के निर्देश दिए जा सकते हैं। बैठक में देश की आर्थिक स्थिति और विकास दर पर भी चर्चा की जा सकती है।

इन मुद्दों पर दिया जाएगा जोर

बता देंगे वित्त वर्ष 2025 26 की चौथी तिमाही का जो आंकड़ा सामने आया है। उसमें अर्थव्यवस्था में 7.8% की वृद्धि आई है जबकि पूरे वित्त वर्ष के विकास दर 7.7% रही है। हाल ही में हुई मंत्री परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री को यह कहते हुए देखा गया था कि सरकार नागरिकों के जीवन का आसान बनाने, युवाओं के लिए नए अवसर विकसित करने, कारोबार को बढ़ावा देने की दिशा में सुधार करना जारी रखेगी।