मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर के एसपी बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश में आज, रविवार को पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। मोहन सरकार ने तीन आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें दो जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। खास बात ये है कि यह तबादले ऐसे वक्त पर किए गए हैं जब भोपाल के जगदीशपुर में एक विशेष

Jul 19, 2026 - 13:30
मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर के एसपी बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश में आज, रविवार को पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। मोहन सरकार ने तीन आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें दो जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। खास बात ये है कि यह तबादले ऐसे वक्त पर किए गए हैं जब भोपाल के जगदीशपुर में एक विशेष कैबिनेट बैठक बुलाई गई है और 20 जुलाई, सोमवार से मप्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होना है।

19 जुलाई को गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोहर सिंह मंडलोई को टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस मुख्यालय), भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार अग्रवाल को श्योपुर पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर टीकमगढ़ का नया एसपी बनाया गया है। इसके अलावा 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मोती उर रहमान को श्योपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे अभी रीवा में 9वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में सेनानी के पद पर पदस्थ हैं।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।