IPS Transfer: राज्य सरकार ने इन 7 आईपीएस अफसरों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट
तमिलनाडु में लगातार आईएएस और आईपीएस तबादले (IPS Transfer) का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने 7 आईपीएस अफसरों को नया पदभार सौंपा है। टेक्निकल सर्विस और रेलवे चेन्नई के आईजीपी बदले गए हैं। संबंधित आदेश 4 जून को जारी किया गया है। कपिल कुमार सी सरतकर, को थिरु अभिषेक दीक्षित के स्थान पर पुलिस
तमिलनाडु में लगातार आईएएस और आईपीएस तबादले (IPS Transfer) का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने 7 आईपीएस अफसरों को नया पदभार सौंपा है। टेक्निकल सर्विस और रेलवे चेन्नई के आईजीपी बदले गए हैं। संबंधित आदेश 4 जून को जारी किया गया है। कपिल कुमार सी सरतकर, को थिरु अभिषेक दीक्षित के स्थान पर पुलिस महानिरीक्षक/आयुक्त मदुरई सिटी पर नियुक्त किया गया है। पहले वह पुलिस निरीक्षक/ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मुख्यालय और यातायात तंबाराम पुलिस आयुक्त पर कार्यरत थे।
रेलवे चेन्नई के पुलिस महानिरीक्षक पद की जिम्मेदारी अभिषेक दिक्षित को सौंपी गई है। पहले वह पुलिस महानिरीक्षक/आयुक्त, मदुरई सिटी पद पर तैनात थे। टेक्निकल सर्विस के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस पद पर डॉ जे. लोगनाथन को नियुक्त किया गया है, जो पहले पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे।
इन आईपीएस अफसरों को भी नई जिम्मेदारी
पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर कार्यरत डॉ आर थिरुनावुक्कारसु, जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्हें डिप्टी जनरल ऑफ पुलिस तिरुनेलवेली रेंज पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ पकलवन, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस को डिप्टी जनरल ऑफ़ पुलिस या ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस, ट्रैफिक, साउथ, ग्रेटर चेन्नई पुलिस पद पर नियुक्त किया गया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त, यातायात, उत्तर ग्रेटर चेन्नई पुलिस पर पर तैनात दिशा मित्तल को स्थानांतरित करके पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, पश्चिम, ग्रेटर चेन्नई पुलिस, चेन्नई उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। बंदी गंगाधर, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस या ज्वाइंट कमिशनर ऑफ पुलिस, लॉ एंड ऑर्डर, ईस्ट, ग्रेटर चेन्नई को स्थानांतरित करके डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, मुख्य सतकर्ता अधिकारी, तामिलनाडु न्यूज प्रिंट एंड पेपर्स लिमिटेड पद पर नियुक्त किया गया है।

3 जून को भी हुआ आईपीएस अफसरों का तबादला
बुधवार को जारी आदेश के तहत डॉ संदीप राय राठौड़, पुलिस महानिदेशक/पुलिस बल प्रमुख को पुलिस महानिदेशक/जेल एवं सुधार सेवाएं महानिदेशक चेन्नई पद पर नियुक्त किया गया है। थिरु के.शंकर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/कारागार एवं सुधार सेवाएं महानिदेशक को एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, एनफोर्समेंट ब्यूरो सीआईडी पद पर नियुक्त किया गया है।