मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: आज 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, खंडवा-बड़वानी में रेड अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
दक्षिण पश्चिमी मानसून पूरे मध्य प्रदेश में सक्रिय हो गया है। शनिवार को 19 जिलों में भारी से अति बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। बड़वानी और खंडवा में अगले 24 घंटे में करीब 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश
दक्षिण पश्चिमी मानसून पूरे मध्य प्रदेश में सक्रिय हो गया है। शनिवार को 19 जिलों में भारी से अति बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। बड़वानी और खंडवा में अगले 24 घंटे में करीब 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बीते 24 घंटों में प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इंदौर में सवा दो इंच, भोपाल में डेढ़ इंच, मंडला में लगभग पौने दो इंच तथा बालाघाट में दो इंच से अधिक पानी गिरा। सीहोर, सागर, जबलपुर, खंडवा और हरदा में करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
फिलहाल 7-8 जुलाई तक प्रदेश में इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भोपाल-ग्वालियर, रीवा और सागर संभाग में बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और नदी-नालों के आसपास जाने वालों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
बता दें कि 1 जून से 3 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 13 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 35% से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 8% अधिक पानी गिरा है। जुलाई में मानसून के मजबूत रहने के साथ अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
शनिवार को इन जिलों में अलर्ट
- अत्यधिक भारी वर्षा:खंडवा, बड़वानी (रेड अलर्ट)
- अति भारी वर्षा: बुरहानपुर, खरगौन, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, बालाघाट (ऑरेंज अलर्ट)
- भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 40-50 किमी/घंटा: सीहोर,नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, इंदौर, देवास, नरसिंहपुर, पांढुर्णा (येलो अलर्ट)
- झंझावत और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 40-50 किमी/घंटा: भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर। (येलो अलर्ट)