Transfer: पुलिस मुख्यालय ने इंस्पेक्टर्स के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी, देखें लिस्ट
Transfer News : मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने इंस्पेक्टर्स के तबादला आदेश जारी किये हैं, लिस्ट में 7 निरीक्षकों के नाम हैं, इसमें 6 कार्यवाहक निरीक्षक हैं और एक निरीक्षक शामिल है। पीएचक्यू भोपाल ने पुलिस निरीक्षकों के तबादलों की सूची जारी की हैं, इन निरीक्षकों को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले में पदस्थ
Transfer News : मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने इंस्पेक्टर्स के तबादला आदेश जारी किये हैं, लिस्ट में 7 निरीक्षकों के नाम हैं, इसमें 6 कार्यवाहक निरीक्षक हैं और एक निरीक्षक शामिल है।
पीएचक्यू भोपाल ने पुलिस निरीक्षकों के तबादलों की सूची जारी की हैं, इन निरीक्षकों को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है और निर्धारित समय सीमा में नई पदस्थापना वाली जगह पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस निरीक्षकों का Transfer
- कार्यवाहक निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भादौरिया को सिंगरौली से डिंडोरी पदस्थ किया है।
- कार्यवाहक निरीक्षक देवराज सिंह रावत को राज्य साइबर मुख्यालय भोपाल से मंदसौर पदस्थ किया है।
- कार्यवाहक निरीक्षक टीना शुक्ला को पीटीएस इंदौर से हटाकर देवास जिले में पदस्थ किया है।
- कार्यवाहक निरीक्षक सतीश कुमार मिश्रा को सतना से मऊगंज पदस्थ किया है।
- कार्यवाहक निरीक्षक साधना कठेल को पीटीएस रीवा से मैहर जिले में पदस्थ किया गया है।
- कार्यवाहक निरीक्षक संदीप कुमार चतुर्वेदी को सतना जिले में मऊगंज जिले में पदस्थ किया है।
- निरीक्षक राजेश चन्द्र मिश्रा को उमरिया से सिंगरौली पदस्थ किया है।
पुलिस मुख्यालय का तबादला आदेश