नीले ड्रम का खौफ़, दो दिन पहले हुई शादी, घर से भागी दुल्हन, वापस लाए परिजन, पति ने किया साथ रहने से इनकार

ग्वालियर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न सिर्फ चौंका दिया है बल्कि रिश्तों की पवित्रता, शादी के वचन सब पर सवाल खड़े कर दिए हैं, शादी के बाद दुल्हन ससुराल आई , पूजा पाठ हुई, रस्में निभाई गई और रात को पति के साथ उसके कमरे में चली गई लेकिन वहीं से

Jun 30, 2026 - 17:30
नीले ड्रम का खौफ़, दो दिन पहले हुई शादी, घर से भागी दुल्हन, वापस लाए परिजन, पति ने किया साथ रहने से इनकार

ग्वालियर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न सिर्फ चौंका दिया है बल्कि रिश्तों की पवित्रता, शादी के वचन सब पर सवाल खड़े कर दिए हैं, शादी के बाद दुल्हन ससुराल आई , पूजा पाठ हुई, रस्में निभाई गई और रात को पति के साथ उसके कमरे में चली गई लेकिन वहीं से दबे पाँव सबकुछ लेकर भाग गई, सुबह जब घर वालों की आंख खुली तो पता चला कि दुल्हन भाग गई, मायके सूचना दी गई तो वे उसे लेकर वापस आये लेकिन अब लड़का उसे साथ रखना नहीं चाहता ..उसने मीडिया से कहा आप तो जानते हैं नीले ड्रम वाले बहुत केस चल रहे हैं।

पत्नी द्वारा पति के टुकड़े कर नीले ड्रम में बंद करने की खबर भले ही अब पुरानी हो गई है लेकिन इसका खौफ अभी भी बरक़रार है, इसका नजारा ग्वालियर में देखने को मिला है, जितेन्द्र जोशी नामक युवक ने पुलिस अधीक्षक को दिए एक शिकायती आवेदन में जो लिखा और जो मीडिया को बताया उसके मुताबिक उसका घर संसार बसने से पहले ही उजड़ गया वो जिसे अपना जीवन साथी बनाकर लाया था वो पहली ही रात घर छोड़कर भाग गई, परिजनों के दबाव में लड़की वापस तो आई लेकिन अब लड़का उसे साथ रखना नहीं चाहता, उसने पुलिस से निवेदन किया है कि मेरे परिवार की बदनामी हो चुकी है आगे फिर कोई घटना न हो इसलिए मैं रिश्ता नहीं रखना चाहता और आपको सूचित कर रहा हूँ।

जितेन्द्र ने बताया कि उसकी शादी 28 जून को हुई थी 29 जून को वो अपनी दुल्हन को विदा कर घर लाया, दिन भर घर में शादी की रस्में चलीं उसके बाद रात को हम दोनों सोने चले गए, सुबह मुझे घर वालों ने उठाया और बताया कि मेरी पत्नी नम्रता घर में नहीं है, घर में सब जगह देखा लेकिन कहीं वो दिखाई नहीं दी फिर जब सीसीटीवी फुटेज देखे तो समझ आया कि वो भाग गई, सामान चैक किया तो वो भी घर में नहीं था।

पड़ोसियों के छज्जे फांदकर भाग गई दुल्हन, सीसीटीवी फुटेज में कैद  

गहराई से देखने पर मालूम चला कि हमारे घर के गेट पर ताला लगा था वो ऊपर गई फिर छज्जे के रास्ते पड़ोसी के छज्जे पर गई फिर और एक छज्जा उसने पर किया फिर उस घर से निकल गई सीसीटीवी में वो जाती दिखाई दे रही है, उन्होंने ससुराल फोन किया और विश्वविद्यालय थाने में शिकायत की, शिकायत के बाद नम्रता का भाई सामान सहित उसे लेकर थाने आ गया और मुझे उसे रखने के लिए कहने लगा लेकिन मैं अब उसे रखना नहीं चाहता मैं नहीं चाहता कि मेरे साथ भी नीले ड्रम वाली घटना ना हो जाये।

लड़के को नीले ड्रम का खौफ, अब नहीं रखना चाहता साथ 

जितेन्द्र ने पुलिस को दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि मुझे पता चला है कि मेरी पत्नी की एक सगाई टूट चुकी थी इनके घर वालों ने लड़के को घर बुलाकर मारपीट की और उसके परिवार द्वारा गोद भराई में दिये जेवर भी रख लिए और भगा दिया, उसने कहा मेरे परिवार की बदनामी हो चुकी है अब मैं नहीं चाहता कि कोई दुर्घटना मेरे परिवार के साथ हो इसलिए मैं कार्रवाई चाहता हूँ, पुलिस ने कहा कि शिकायती आवेदन मिला है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर  जाँच की जाएगी।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।