Transfer : स्कूल शिक्षा विभाग ने उच्च माध्यमिक शिक्षकों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

Transfer News : मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने आज उच्च माध्यमिक शिक्षकों के तबादले की एक सूची जारी की है उन्हें एक जिले से ट्रांसफर कर दूसरे जिले की संस्था में ट्रांसफर किया गया है। शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक ट्रांसफर लिस्ट में चार उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नाम हैं इनमें से

Jun 30, 2026 - 18:30
Transfer : स्कूल शिक्षा विभाग ने उच्च माध्यमिक शिक्षकों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

Transfer News : मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने आज उच्च माध्यमिक शिक्षकों के तबादले की एक सूची जारी की है उन्हें एक  जिले से ट्रांसफर कर दूसरे जिले की संस्था में ट्रांसफर किया गया है।

शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक ट्रांसफर लिस्ट में चार उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नाम हैं इनमें से एक को डाईट में भेजा गया है वहीं तीन उच्च माध्यमिक शिक्षकों का ट्रांसफर कॉलेज में किया गया है।

इन शिक्षकों के Transfer 

  • स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दबोह जिला भिंड में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक (हिंदी) रजनीश गुप्ता को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ग्वालियर पदस्थ किया है।
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोलगढ़  जिला रीवा में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक (भौतिक शास्त्र )  राजीव कुमार तिवारी को  शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय रीवा पदस्थ किया है।
  • शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दोराहा जिला सीहोर में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक डॉ नितिन श्रीवास्तव को आईएएसई महाविद्यालय भोपाल पदस्थ किया है।
  • शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओबेदुल्लागंज जिला रायसेन में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक अखिल श्रीवास्तव को आईएएसई महाविद्यालय भोपाल पदस्थ किया है।

स्कूल शिक्षा विभाग का तबादला आदेश

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।