मुरैना में बड़ा ट्रेन हादसा, 5 यात्रियों की मौत की खबर, कई घायल
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को बड़ा ट्रेन हादसा (Morena Train Accident) हो गया। यह घटना हेतमपुर स्टेशन की है। बताया जा रहा कि कि मुरैना से धौलपुर की ओर जा रही उदयपुर इंटरसिटी आग की सूचना मिलने पर ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। लोग डरके ट्रेन कूद पड़े और ट्रैक पर भागने लगे।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को बड़ा ट्रेन हादसा (Morena Train Accident) हो गया। यह घटना हेतमपुर स्टेशन की है। बताया जा रहा कि कि मुरैना से धौलपुर की ओर जा रही उदयपुर इंटरसिटी आग की सूचना मिलने पर ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। लोग डरके ट्रेन कूद पड़े और ट्रैक पर भागने लगे। इसी बीच पीछे से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
सूत्रों के मुताबिक यह घटना दोपहर 4:00 बजे के करीब की बताई जा रही है। इस घटना में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं कई घायल हुए हैं। हालांकि अफवाह किसने फैलाई या ट्रेन में वाकई में आग लगी थी। अब तक इस बात की पुख्ता जानकारी अब तक सामने नहीं आ पाई।
बचाव कार्य जारी
प्रशासनिक और रेलवे का अमला घटना स्थल पर पहुंच चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। मृतकों की संख्या में वृद्धि की खबर भी आ रही है। खबर की अपडेट जारी है..
मुरैना में बड़ा ट्रेन हादसा, 5 यात्रियों की मौत की खबर, कई घायल
हेतमपुर स्टेशन के पास की घटना, उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन में फैली आग की अफवाह, डर के कारण ट्रेन से मेन ट्रैक पर कूद गए कई यात्री, पीछे से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आए#Breakingnews #Morena pic.twitter.com/p5pw5OEtGn
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) June 14, 2026