MP Board Second Exam: गुरुवार से एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा, एक शिफ्ट में होगी, जानें अन्य डिटेल्स
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की ‘द्वितीय परीक्षा’ या पूरक परीक्षा गुरुवार ( 7 मई 2026) से शुरु होने जा रही है। कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं 7 से 19 मई तक और 12वीं की परीक्षाएं 7 से 25 मई तक आयोजित की जाएंगी। मण्डल ने प्रवेश-पत्र MPONLINE
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की ‘द्वितीय परीक्षा’ या पूरक परीक्षा गुरुवार ( 7 मई 2026) से शुरु होने जा रही है। कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं 7 से 19 मई तक और 12वीं की परीक्षाएं 7 से 25 मई तक आयोजित की जाएंगी। मण्डल ने प्रवेश-पत्र MPONLINE के पोर्टल www.mpbse.mponline.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
सभी विषयों की परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी । परीक्षा का समय सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 08:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रदेश भर में कुल 624 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रश्नपत्रों को पुलिस थानों में सुरक्षित रखा जाएगा । केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष और कलेक्टर प्रतिनिधि की निगरानी में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। ऑनलाइन एप के माध्यम से परीक्षा की निगरानी की जाएगी।
परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं आवंटित केन्द्रों पर 7 से 25 मई के मध्य संचालित की जाएगी,जिनकी जानकारी छात्रों को स्कूलों से प्राप्त होगी।। ध्यान रहे प्रैक्टिकल विषयों में केवल उसी भाग की परीक्षा देनी होगी जिसमें छात्र फेल हुआ है। लेकिन किसी भी छात्र को विषय बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बार 4.89 लाख छात्रों के फेल होने के बावजूद केवल 3.42 लाख ने ही परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
बता दें कि एमपी बोर्ड में कक्षा 10वीं में छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य है। अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाएगा।
MP BOARD: 12TH SECOND EXAM TIME TABLE
- 7 मई: बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
- 8 मई: हिंदी
- 9 मई: रसायन, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथेमेटिक्स, ड्राइंग एवं पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण व वस्त्र विज्ञान
- 11 मई: एनएसक्यूएफ के विषय, शारीरिक शिक्षा, एआई
- 12 मई: भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैंडरी, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
- 13 मई : भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, विज्ञान एवं स्वास्थ्य
- 14 मई : कृषि, होम साइंस, एकाउंटेंसी
- 15 मई : संस्कृत
- 16 मई : अंग्रेजी
- 18 मई: बायोलॉजी
- 19 मई: ड्राइंग एंड डिजाइन
- 20 मई: समाजशास्त्र
- 21 मई: गणित, मनोविज्ञान
- 22 मई: इंफारमेटिक प्रैक्टिसेस
- 23 मई: उर्दू, मराठी
- 25 मई: राजनीति शास्त्र
MP BOARD: 10TH SECOND EXAM TIME TABLE
- 7 मई: हिंदी
- 8 मई: मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन, वादन, तबला, पखावज, कंप्यूटर
- 9 मई: उर्दू
- 11 मई: गणित (स्टैंडर्ड व बेसिक)
- 12 मई: एनएसक्यूएफ के विषय
- 13 मई: संस्कृत
- 14 मई: सामाजिक विज्ञान
- 16 मई विज्ञान
- 19 मई: अंग्रेजी