MP IPS Promotion: आईपीएस श्रद्धा तिवारी को मिली भोपाल सिटी DIG की जिम्मेदारी, गृह विभाग का आदेश जारी
2012 बैच की आईपीएस अधिकारी श्रद्धा तिवारी को मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने रक्षाबंधन से पहले प्रमोशन का तोहफा दिया है। आईपीएस श्रद्धा तिवारी को भोपाल सिटी के डीआईजी (DIG) की जिम्मेेदारी सौंपी गई है। 3 अगस्त 2026 को जारी गृह विभाग के आदेशानुसार, वर्तमान में पीएचक्यू में भोपाल नगरीय पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद
2012 बैच की आईपीएस अधिकारी श्रद्धा तिवारी को मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने रक्षाबंधन से पहले प्रमोशन का तोहफा दिया है। आईपीएस श्रद्धा तिवारी को भोपाल सिटी के डीआईजी (DIG) की जिम्मेेदारी सौंपी गई है। 3 अगस्त 2026 को जारी गृह विभाग के आदेशानुसार, वर्तमान में पीएचक्यू में भोपाल नगरीय पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर कार्यरत आईपीएस श्रद्धा तिवारी को भोपाल नगरीय उप पुलिस महानिरीक्षक पर पदोन्नत किया गया है।
यह पदोन्नति आदेश नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से प्रभावी माना जाएगा। भापुसे (वेतन) नियम 2016 के तहत इस पद को प्रतिष्ठा और जिम्मेदारी में उप पुलिस महानिरीक्षक के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है। यह आदेश मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया है। यह पदोन्नति प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई है।
पदोन्नति और नई जिम्मेदारी
- अधिकारी का नाम: श्रद्धा तिवारी, भापुसे (2012 बैच)
- वर्तमान पदस्थापना: पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), नगरीय पुलिस भोपाल
- नया पदनाम: उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), नगरीय पुलिस भोपाल
- वेतनमान: भारतीय पुलिस सेवा का वेतन मैट्रिक्स-13 (क) (रुपये 1,31,100 – 2,16,600)