भोपाल: 16 सितंबर को 7500 से ज्यादा मेधावी छात्रों को सीएम मोहन देंगे स्कूटी की सौगात
मध्य प्रदेश के मेधावी छात्रों को 16 सितंबर को तोहफा मिलने वाला है। बुधवार को सीएम डॉ. मोहन यादव “मुख्यमंत्री स्कूटी योजना” अंतर्गत मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी का वितरण करेंगे। इस बार शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 7500 छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। यह राज्य स्तरीय स्कूटी […]
मध्य प्रदेश के मेधावी छात्रों को 16 सितंबर को तोहफा मिलने वाला है। बुधवार को सीएम डॉ. मोहन यादव “मुख्यमंत्री स्कूटी योजना” अंतर्गत मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी का वितरण करेंगे। इस बार शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 7500 छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
यह राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में सुबह 10 बजे से होगा। इससे विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की राह आसान होगी। साथ ही, कॉलेज आने-जाने में भी सहूलियत होगी। बता दें कि पिछले साल 7,832 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंपकर सम्मानित किया था।
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के 7,500 से अधिक पात्र छात्रों को ई-स्कूटी का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों को कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में ही 70% अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान आना जरूरी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित छात्र के रूप में अध्ययनरत छात्र को दिया जाता है। योजना में सभी संकायों के छात्रों को शामिल किया गया है।
अब तक प्रदेश के 23,000 से अधिक विद्यार्थियों को मिल चुका है लाभ
मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना अंतर्गत अब तक प्रदेश के 23,000 से अधिक पात्र छात्र लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के संचालन पर अब तक लगभग 246 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।
क्या है योजना का मुख्य उद्देश्य
योजना का उद्देश्य स्कूली छात्रों को शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना मेधावी छात्रों की मेहनत और उपलब्धि को प्रोत्साहित करने के साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने से शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ रहा है और उच्च शिक्षा की ओर उनकी भागीदारी को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है।
प्रतिभाओं की मेहनत को सम्मान, सपनों को नई उड़ान…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के 7,500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात
???? 16 सितंबर 2026
???? भोपाल@DrMohanYadav51 @schooledump #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/TOI8Wt7eD7— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 14, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात
मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी
भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम
RM : https://t.co/sbR1OhBqE5#SchoolMP pic.twitter.com/9Mp8ytf9dR
— School Education Department, MP (@schooledump) September 13, 2026