MP Transfer : आबकारी विभाग में फेरबदल, प्रभारी उपायुक्त और उप निरीक्षकों के तबादले, आदेश जारी

मध्य प्रदेश शासन ने 16 जून तक तबादलों से रोक हटाई थी, हालाँकि ये अवधि 15 जून तक थी लेकिन मंत्रियों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इसे 16 जून तक बढ़ाने के निर्णय लिया था जिसका लाभ लेते हुए उन विभागों ने अधिकारियों की तबादल सूची जारी की है जो पूर्व निर्धारित अवधि

Jun 17, 2026 - 18:30
MP Transfer : आबकारी विभाग में फेरबदल, प्रभारी उपायुक्त और उप निरीक्षकों के तबादले, आदेश जारी

मध्य प्रदेश शासन ने 16 जून तक तबादलों से रोक हटाई थी, हालाँकि ये अवधि 15 जून तक थी लेकिन मंत्रियों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इसे 16 जून तक बढ़ाने के निर्णय लिया था जिसका लाभ लेते हुए उन विभागों ने अधिकारियों की तबादल सूची जारी की है जो पूर्व निर्धारित अवधि में सूची जारी नहीं कर पाए थे।

मध्य प्रदेश शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल किया है, विभाग ने कार्यवाहक प्रभारी उपायुक्तों और उप निरीक्षकों की तबादला सूची जारी कर उनके प्रभार में बदलाव किया है, उपायुक्तों की सूची में 3 अधिकारियों के नाम शामिल हैं जबकि उप निरीक्षकों की सूची में 32 कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।

एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया 

राज्य शासन ने कार्यवाहक प्रभारी आबकारी उपायुक्तों को प्रशासकीय आधार पर एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया है और उड़नदस्ता की जिम्मेदारी दी है।

  • विभाग ने कार्यवाहक प्रभारी आबकारी उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता भोपाल यशवंत धनौरा को इसी जिम्मेदारी एक साथ जबलपुर पदस्थ किया है।
  • कार्यवाहक प्रभारी आबकारी उपायुक्त राज्य स्तरीय उड़नदस्ता भोपाल नीरजा श्रीवास्तव को कार्यवाहक प्रभारी आबकारी उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता जबलपुर की जिम्मेदारी दी है
  • कार्यवाहक प्रभारी आबकारी उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता जबलपुर केसी अग्निहोत्री को कार्यवाहक प्रभारी आबकारी उपायुक्त  संभागीय उड़नदस्ता भोपाल पदस्थ किया है।

प्रभारी कार्यवाहक आबकारी उपायुक्तों के तबादला आदेश  

 

आबकारी उप निरीक्षकों के तबादला आदेश 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।