“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान- पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पुलिसकर्मियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशामुक्ति अभियान– ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के उपलक्ष्य में पुलिसकर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन, नेहरू नगर में योग, प्राणायाम एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों

Jul 19, 2026 - 21:30
“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान- पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पुलिसकर्मियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशामुक्ति अभियान– ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के उपलक्ष्य में पुलिसकर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन, नेहरू नगर में योग, प्राणायाम एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिसकर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई

कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक रहने तथा स्वयं नशे से दूर रहकर समाज में भी इसके प्रति सकारात्मक संदेश देने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग, संतुलित जीवनशैली और नशामुक्त जीवन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि नशे से दूरी बनाकर ही स्वस्थ, अनुशासित एवं तनावमुक्त जीवन संभव है।

बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी हुए शामिल 

इस आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, कार्यक्षमता में वृद्धि करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए उन्हें प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर, रक्षित निरीक्षक  जयसिंह तोमर, पुलिस कर्मचारी एवं आमजन समेत लगभग 700 प्रतिभागी सम्मिलित हुएl

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।