NEET UG 2026 काउंसलिंग में बड़ा बदलाव: अब बार-बार कॉलेज जाने की जरूरत नहीं, सिर्फ एक बार होगी फिजिकल रिपोर्टिंग

NEET UG 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया को अधिक छात्र-हितैषी, सरल और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कई अहम बदलाव किए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि अब प्रवेश से जुड़ी अधिकांश औपचारिकताएं ऑनलाइन पूरी की जा सकेंगी। नई व्यवस्था के तहत उम्मीदवारों को बार-बार आवंटित मेडिकल कॉलेज जाकर रिपोर्ट करने की

Jul 30, 2026 - 12:30
NEET UG 2026 काउंसलिंग में बड़ा बदलाव: अब बार-बार कॉलेज जाने की जरूरत नहीं, सिर्फ एक बार होगी फिजिकल रिपोर्टिंग

NEET UG 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया को अधिक छात्र-हितैषी, सरल और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कई अहम बदलाव किए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि अब प्रवेश से जुड़ी अधिकांश औपचारिकताएं ऑनलाइन पूरी की जा सकेंगी। नई व्यवस्था के तहत उम्मीदवारों को बार-बार आवंटित मेडिकल कॉलेज जाकर रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं होगी और सिर्फ एक बार फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने काउंसलिंग शुरू होने से पहले तैयारियों की समीक्षा की। मंत्रालय के अनुसार, इन बदलावों का उद्देश्य छात्रों की अनावश्यक यात्रा, समय और खर्च को कम करना तथा प्रवेश प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

छात्रों के लिए आसान और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य

स्नातक मेडिकल एडमिशन की काउंसलिंग प्रक्रिया को छात्रों के लिए आसान और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नई काउंसलिंग प्रणाली में सीट आवंटन के बाद उम्मीदवारों को Freeze और Float का विकल्प मिलेगा। Freeze चुनने वाले छात्र आवंटित सीट स्वीकार कर सकेंगे, जबकि Float चुनने वाले अगले राउंड में बेहतर सीट मिलने की संभावना बनाए रख सकेंगे। इस दौरान दस्तावेजों से जुड़ी कई औपचारिकताएं ऑनलाइन पूरी की जा सकेंगी।

तीसरे राउंड तक मिलेगा सीट अपग्रेडेशन का अवसर

नई व्यवस्था के अनुसार उम्मीदवार तीसरे राउंड तक सीट अपग्रेडेशन का लाभ ले सकेंगे। तीसरे राउंड के बाद आवंटित सीट बरकरार रखने वाले छात्रों को संबंधित संस्थान में एक बार फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी, जहां मूल दस्तावेजों का सत्यापन, फीस जमा करने और अन्य प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

ऑनलाइन रेजिग्नेशन की भी सुविधा

सरकार ने पहली बार ऑनलाइन रेजिग्नेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। पात्र उम्मीदवार निर्धारित नियमों और समय-सीमा के तहत MCC पोर्टल के माध्यम से आवंटित सीट छोड़ सकेंगे। इसके लिए कॉलेज जाकर अलग से प्रक्रिया पूरी करने की आवश्यकता नहीं होगी।

एक बार की फिजिकल रिपोर्टिंग

तीसरे राउंड तक सीट अपग्रेडेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। तीसरा राउंड पूरा होने के बाद आवंटित सीट रखने वाले उम्मीदवार को संबंधित संस्थान में सिर्फ एक बार फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी। वहां मूल दस्तावेजों का सत्यापन, एडमिशन फीस का भुगतान और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

डिजिटल होगी पूरी प्रक्रिया

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, NTA से उम्मीदवारों का डेटा पहले से उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, NMC द्वारा सीट मैट्रिक्स का सत्यापन और NRI कोटे की प्रवेश प्रक्रिया को अधिक डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है। छात्रों की सहायता के लिए MCC ने 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन, शिकायत निवारण ईमेल, द्विभाषी जानकारी और गाइडेंस वीडियो की भी व्यवस्था की है।

Counselling Simplified with Online Formalities