MP Weather: नए सिस्टम का रविवार से दिखेगा असर, 6 संभागों का बदला रहेगा मौसम, बादल-बारिश-आंधी का अलर्ट

अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर 31 मार्च 2026 तक मध्य प्रदेश का मौसम बदला रहेगा। इस दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के 40 जिलों में बादल छाने के साथ बारिश की स्थिति बनेगी। नए सिस्टम का असर 29 से 31 मार्च को ज्यादा रहेगा, जिसके चलते 40 से

Mar 28, 2026 - 10:30
MP Weather: नए सिस्टम का रविवार से दिखेगा असर, 6 संभागों का बदला रहेगा मौसम, बादल-बारिश-आंधी का अलर्ट

अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर 31 मार्च 2026 तक मध्य प्रदेश का मौसम बदला रहेगा। इस दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के 40 जिलों में बादल छाने के साथ बारिश की स्थिति बनेगी। नए सिस्टम का असर 29 से 31 मार्च को ज्यादा रहेगा, जिसके चलते 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

आज शनिवार को कहीं-कहीं बादल छा सकते है और बूंदाबांदी भी हो सकती है। भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत कई जिलों में तेज गर्मी रहेगी। शुक्रवार (27 मार्च 2026) को नर्मदापुरम में तापमान 41.6 °C दर्ज हुआ। ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में बादल रहे।

31 मार्च तक 6 संभागों में बादल-बारिश का दौर

मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। पछुआ जेट स्ट्रीम माध्य 12.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 185 किमी/घंटा की गति से पूर्वी भारत के ऊपर बह रही हैं। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 28 मार्च 2026 की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है, इसके असर से 31 मार्च तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में मौसम बदला रहेगा।

29 से 31 मार्च के बीच कैसा रहेगा मौसम

  • 29 मार्च (रविवार): ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच और मंदसौर में हल्की से मध्यम बारिश।
  • 30 मार्च (सोमवार): भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, रीवा, सतना, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में बारिश।
  • 31 मार्च (मंगलवार): भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, सिवनी, दमोह, कटनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

अप्रैल में पारा पहुंच सकता है 45 °C

अप्रैल-मई से गर्मी बढ़ने का अनुमान है। खास करके ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। यहां तापमान 40°C से 45 °C तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी के तेवर सख्त देखने को मिल सकते हैं। नीमच, मंदसौर, विदिशा, सागर, सीधी, सिंगरौली में भी गर्मी अपना असर दिखाएगी। बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।

5 बड़े शहरों अधिकतम तापमान

  • भोपाल में 37.0°C
  • इंदौर में 37.0°C
  • जबलपुर में 38.4°C
  • ग्वालियर में 36.1°C
  • उज्जैन में 37.0°C

5 बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान

  • भोपाल में 19.8°C
  • इंदौर में 19.0°C
  • जबलपुर में 21.5°C
  • ग्वालियर में 21.5°C
  • उज्जैन में 18.5°C

MP WEATHER FORECAST REPORT

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।