MP News : 381 नायब तहसीलदारों का प्रमोशन, राज्य शासन ने जारी किये आदेश, यहाँ देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश में इन दिनों शासकीय विभागों में पदोन्नति आदेश जारी किये जा रहे हैं, विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के बाद कर्मचारियों/अधिकारियों को उच्च पद पर पदोन्नत किया जा रहा है, इसी क्रम में राजस्व विभाग ने भी पदोन्नति सूची जारी की है इसमें 381 नायब तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदार को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया

Jul 13, 2026 - 13:30
MP News : 381 नायब तहसीलदारों का प्रमोशन, राज्य शासन ने जारी किये आदेश, यहाँ देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश में इन दिनों शासकीय विभागों में पदोन्नति आदेश जारी किये जा रहे हैं, विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के बाद कर्मचारियों/अधिकारियों को उच्च पद पर पदोन्नत किया जा रहा है, इसी क्रम में राजस्व विभाग ने भी पदोन्नति सूची जारी की है इसमें 381 नायब तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदार को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया है।

राज्य शासन के आदेश में लिखा है  सभी  नायब तहसीलदारों/प्रभारी तहसीलदारों को कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से आगामी आदेश तक तहसीलदार के पद पर वेतनमान रुपये 9300-34,800 ग्रेड पे 3600 (लेवल 9 ) से 9300- 34,800 ग्रेड पे 4200 (लेवल 10) पर पदोन्नत किया जाता है।

पदोन्नत अधिकारी वर्तमान पद से भारमुक्त 

राजस्व विभाग के आदेश के मुताबिक जिन नायबा तहसीलदारों/प्रभारी तहसीलदारों को पदोन्नत किया गया है वे उसी  विभाग में कार्यभार ग्रहण करेंगे, उन्हें इस आदेश के साथ ही उच्च पद पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए वर्तमान पद के प्रभार से भारमुक्त किया जाता है।

राजस्व विभाग का पदोन्नति आदेश  

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।