नेपाल की सियासत में फिर आया नया भूचाल! पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए पहुंचे अस्पताल; जानिये बड़ा अपडेट
नेपाल में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को जेन-जी आंदोलन के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई 2025 के विरोध प्रदर्शनों के दौरान युवाओं की मौत की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। उनके साथ पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखर को भी हिरासत में लिया गया है।
Kathmandu: शनिवार को नेपाल के राजनीतिक माहौल में बड़ा उलटफेर हुआ। सुबह-सुबह नेपाल पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के घर पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को भी हिरासत में लिया गया। यह गिरफ्तारी सितंबर 2025 में Gen-Z आंदोलन के दौरान दर्जनों युवाओं की मौत की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।
क्या था पूरा मामला?
सितंबर 2025 में नेपाल के युवा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और सोशल मीडिया बैन के विरोध में सड़कों पर उतर आए थे। 8 सितंबर को काठमांडू में संसद को घेरने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। पहले दिन 19 नौजवान मारे गए, और कुल 70 से 77 लोग मारे गए और हजारों घायल हुए।
दिल्ली में 17 साल के लड़के की हत्या, चार नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, जानें पक्के दोस्त कैसे बन गए दुश्मन
ओली उस समय देश के प्रधानमंत्री थे। नौजवानों का आरोप है कि ओली और उनके होम मिनिस्टर ने फायरिंग का ऑर्डर दिया था। आंदोलन इतना बढ़ गया कि 9 सितंबर को ओली को इस्तीफा देना पड़ा। बाद में बने एक जांच कमीशन ने ओली को मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ केस चलाने की सिफारिश की।
पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें काठमांडू में डिस्ट्रिक्ट पुलिस रेंज से मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने उन्हें भक्तपुर के गुंडू में उनके घर से हिरासत में लिया।
काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, ओली को सितंबर 2025 में Gen-G आंदोलन को कथित तौर पर दबाने से जुड़े गैर-इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
चुनावों में करारी हार
ओली को मार्च 2026 के आम चुनावों में भी बड़ा झटका लगा। रैपर से नेता बने बालेन शाह ने ओली को उनके गृह क्षेत्र झापा-5 में बुरी तरह हराया। बालेन को 68,000 से ज्यादा वोट मिले, जबकि ओली को सिर्फ 18,000 वोट मिले। शाह अब नेपाल के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं।
Gold Price: सोना-चांदी के भाव में जबरदस्त उलटफेर, यूपी में आज कितने सस्ते हुए दाम? जानिये ताजा अपडेट
कौन हैं केपी शर्मा ओली?
22 फरवरी, 1952 को जन्मे ओली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (UML) के चेयरमैन हैं और चार बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनका राजनीतिक करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्हें 1970 के दशक में राजशाही के खिलाफ काम करने के लिए गिरफ्तार किया गया था और उन्होंने 14 साल जेल में बिताए। जेल से रिहा होने के बाद, वे नेपाली राजनीति की मुख्यधारा में शामिल हो गए और देश के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक बन गए।