16 महीने बाद डोनाल्ड ट्रम्प से मिले PM मोदी, G7 समिट में हुई दोनों के बीच 5 मिनट तक बातचीत, पढ़ें खबर
फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर साथ नजर आए हैं। दरअसल दोनों नेताओं की मुलाकात करीब 16 महीने बाद हुई है। समिट के दौरान दोनों कुछ मिनट तक बातचीत करते दिखाई दिए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद
फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर साथ नजर आए हैं। दरअसल दोनों नेताओं की मुलाकात करीब 16 महीने बाद हुई है। समिट के दौरान दोनों कुछ मिनट तक बातचीत करते दिखाई दिए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद यह मुलाकात सुर्खियों में आ गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसलों की दिशा तय हो सकती है।
दरअसल व्हाइट हाउस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों, निवेश के अवसरों और रणनीतिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। वहीं दोनों देशों के बीच पिछले कुछ वर्षों में रक्षा, तकनीक, ऊर्जा और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ा है। ऐसे में G7 समिट के दौरान हुई यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं बल्कि कई बड़े आर्थिक और कूटनीतिक विषयों से भी जुड़ी मानी जा रही है। समिट स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत कई वैश्विक नेताओं से भी बातचीत की है।
G7 समिट 2026 में भारत की बढ़ती भूमिका
जानकारी दे दें कि भारत G7 का स्थायी सदस्य नहीं है लेकिन दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने के कारण उसे लगातार विशेष आमंत्रित देश के रूप में बुलाया जाता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंच पर लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इस बार भी भारत की मौजूदगी कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के लिए अहम मानी जा रही है। दरअसल G7 समिट में दुनिया की अर्थव्यवस्था, वैश्विक सुरक्षा, ऊर्जा संकट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरराष्ट्रीय व्यापार जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है।
जॉर्जिया मेलोनी से भी हुई मुलाकात
दरअसल भारत इन सभी क्षेत्रों में तेजी से उभरती ताकत के रूप में देखा जा रहा है। यही वजह है कि G7 देशों के नेता भारत के साथ सहयोग बढ़ाने में रुचि दिखा रहे हैं। वहीं इस समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी सहित कई नेताओं से हुई।