इंडोनेशिया दौरे पर पीएम मोदी, रक्षा, डिजिटल पेमेंट और इन मुद्दों पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा पर रहने वाले हैं। इसे भारत और इंडोनेशिया के द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को एक नई दिशा प्रदान करने वाला माना जा रहा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य मुद्दों पर बातचीत होगी। बता दें कि अपनी इस यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा पर रहने वाले हैं। इसे भारत और इंडोनेशिया के द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को एक नई दिशा प्रदान करने वाला माना जा रहा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य मुद्दों पर बातचीत होगी।
बता दें कि अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रांबानन मंदिर परिसर भी जाने वाले हैं। इस जगह को भारत और इंडोनेशिया की साझा सांस्कृतिक संबंधों के प्रमुख प्रतीक के तौर पर पहचाना जाता है। यहां जाने का उद्देश्य यह भी है कि क्या हम इस हम स्मारक के जीर्णोद्धार में कोई मदद कर सकते हैं।
डिजिटल भुगतान पर समझौता
प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के यूपीआई और क्यूरिस के बीच डिजिटल भुगतान लिंकेज समझौता किया जाने वाला है। इससे जो भी पर्यटक बाली और इंडोनेशिया के अन्य पर्यटक स्थलों पर जाएंगे, वहां भुगतान तेज और आसान होगा। इंडोनेशिया में जो भारतीय व्यवसायी हैं, उन्हें भी इसका लाभ होगा।
विकास कार्यक्रमों के जरिए मदद
विदेश मंत्रालय के मुताबिक इंडोनेशिया भारत के कई विकास कार्यक्रमों से प्रेरणा ले रहा है और उन्हें अपनाना चाहता है। भारत सरकार भी इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। इंडोनेशिया में जो ओपन नेटवर्क आईओएन है, वह भारत के ओएनडीसी मॉडल से ही प्रेरित है। 7 जुलाई को पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति शिखर सम्मेलन की दौरान पहला आईओएन लाइव ट्रांजेक्शन करने वाले हैं। इसके जरिए लगभग 6.5 करोड़ से ज्यादा छोटे और मझौल स्तर के उद्यमियों के लिए कम लागत वाला डिजिटल मार्केटप्लेस तैयार होगा।
प्रांबानन मंदिर का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मंदिर परिसर का दौरा करने वाले हैं वह इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर मौजूद है। यह दोनों देशों के बीच सभ्यता से जुड़े रिश्ते को दर्शाता है। जकार्ता के बीचोंबीच जाने पर एक बड़ी मूर्ति दिखाई देती है जिसमें कृष्ण और अर्जुन का रथ बना हुआ है। इस यात्रा के दौरान पीएम इस ऐतिहासिक रिश्ते को आज के दौर की आपसी सहयोग और फायदे में बदलने और उसे मजबूत करने की कोशिश करेंगे।