सेशेल्स दौरे पर पीएम मोदी, 194 साल के दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन से करेंगे मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। 29 जून तक वो इस यात्रा पर रहने वाले हैं जिसे लेकर उन्होंने एक अहम संदेश भी जारी किया है। प्रधानमंत्री यहां स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने वाले हैं। प्रधानमंत्री का ये दौरा विजन महासागर और ग्लोबल साउथ के प्रति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। 29 जून तक वो इस यात्रा पर रहने वाले हैं जिसे लेकर उन्होंने एक अहम संदेश भी जारी किया है। प्रधानमंत्री यहां स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने वाले हैं।
प्रधानमंत्री का ये दौरा विजन महासागर और ग्लोबल साउथ के प्रति साझा प्रतिबद्धता से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी के साथ वह 194 साल के दुनिया की सबसे पुराने जीव जोनाथन से मुलाकात भी करने वाले हैं। चलिए उनकी इस यात्रा के बारे में जान लेते हैं।
सेशेल्स यात्रा पर रवाना पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इस यात्रा के बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है। उन्होंने लिखा सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मनी के निमंत्रण पर वहां जा रहा हूं। इस दौरान मैं गेस्ट ऑफ़ ऑनर के तौर पर सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल रहूंगा।
इस दौरे को बताया खास
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस दौरे को बहुत ही खास बताया है। उन्होंने कहा कि यह हमारा एक महत्वपूर्ण पड़ोसी देश है। इस साल हम अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह संबंध आपसी विश्वास, लोकतांत्रिक साझा मूल्यों, विविधता के प्रति सम्मान और हमारे लोगों के बीच गहरे जुड़ाव पर आधारित है। फरवरी 2026 में राष्ट्रपति हर्मनी की भारत की सफल राजकीय यात्रा के बाद मैं हमारी स्थाई दोस्ती को मजबूत करने के उद्देश्य से होने वाली बातचीत के लिए उत्सुक हूं। हम अपने लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे। पीएम ने कहा कि मैं यहां रहने वाले जीवंत भारतीय समुदाय से बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। जो पीढ़ियों से भारत और सेशेल्स के बीच मित्रता को संजोए हुए हैंं।
Leaving for Seychelles, where I will take part in their National Day celebrations. This year, it is even more special because it is the Golden Jubilee celebrations.
Seychelles is a valued maritime neighbour and a key partner in our Vision MAHASAGAR, as well as in advancing the…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2026
दुनिया के सबसे पुराने जीव से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा काफी खास रहने वाला है। दरअसल वह दुनिया की सबसे पुराने जानवर माने जाने वाले कछुए जोनाथन से मुलाकात करने वाले हैं। यह 194 साल का अलदाब्रा जायंट कछुआ है। ये यहां के बॉटेनिकल गार्डन में रहता है और सबसे पुराने जीवित जीव के तौर पर गिनीज बुक में इसका नाम दर्ज है। जोनाथन की उम्र की सटीक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन यह अपनी प्रजाति की औसत आयु 150 साल से अधिक जी चुका है।