17 जुलाई को हरियाणा और पंजाब के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, 26 हजार 770 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर जाएंगे। वहीं इस दौरान वे तीनों राज्यों में कुल 26770 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दरअसल इन परियोजनाओं में रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई बड़े काम शामिल

Jul 16, 2026 - 10:30
17 जुलाई को हरियाणा और पंजाब के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, 26 हजार 770 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर जाएंगे। वहीं इस दौरान वे तीनों राज्यों में कुल 26770 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दरअसल इन परियोजनाओं में रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई बड़े काम शामिल हैं, जिनका उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।

दरअसल इस दौरे की शुरुआत हरियाणा के जिंद से होगी, जहां प्रधानमंत्री भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं इसके बाद वे जिंद में आयोजित कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। हरियाणा के बाद प्रधानमंत्री चंडीगढ़ और फिर पंजाब के जालंधर पहुंचेंगे, जहां अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार

बता दें कि हरियाणा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह जिंद रेलवे स्टेशन से जिंद-सोनीपत रूट पर चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करेंगे। दरअसल यह ट्रेन स्वदेशी तकनीक से तैयार की गई है और रेलवे में स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। इसके शुरू होने के बाद भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जहां हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें संचालित होती हैं।

जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री जिंद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दरअसल इनमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के कई हिस्से, अंबाला-काला अंब फोर लेन हाईवे, जिंद-गोहाना ग्रीनफील्ड हाईवे और कुरुक्षेत्र का एलिवेटेड रेलवे ट्रैक शामिल हैं। इसके साथ ही हांसी-बरवाला हाईवे परियोजना की आधारशिला भी रखी जाएगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं का भी शुभारंभ होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

हाईवे परियोजनाओं की सौगात भी देंगे PM

दरअसल हरियाणा के बाद प्रधानमंत्री दोपहर में चंडीगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे करीब 6,600 करोड़ रुपये की लागत वाली स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं इन योजनाओं का उद्देश्य शहरी सुविधाओं को मजबूत करना और सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाना है। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी यहां भी लोगों को संबोधित करेंगे।

पंजाब के जालंधर भी पहुंचेंगे PM

वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री पंजाब के जालंधर पहुंचेंगे, जहां 5,470 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली रेल और सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जालंधर कैंट सहित देश के 20 राज्यों के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा नई रेलवे लाइनों का उद्घाटन, करटोली-अंबाला और अमृतसर (छेहरटा)-वाराणसी रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम भी तय है। राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के तहत दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के एक हिस्से का उद्घाटन और दक्षिणी लुधियाना ग्रीनफील्ड बाईपास का शिलान्यास भी किया जाएगा।