अमेरिका-ईरान पीस डील का पीएम मोदी ने किया स्वागत, बोले- शांति और स्थिरता होगी बहाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका और ईरान के बीच में शांति समझौते का स्वागत करते हुए देखा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज ही इस समझौते के बारे में घोषणा की है। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस समझौते के साथ इलाके में स्थिरता और शांति कायम हो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका और ईरान के बीच में शांति समझौते का स्वागत करते हुए देखा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज ही इस समझौते के बारे में घोषणा की है। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस समझौते के साथ इलाके में स्थिरता और शांति कायम हो सकेगी। बता दें लंबे समय से अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर खींचतान चल रही थी, जो अब खत्म हो गई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समझौते से जहाजों की आवाजाही और व्यापार स्वतंत्रता के साथ हो सकेगा। इस संघर्ष की वजह से दुनिया भर में गंभीर आर्थिक अड़चन देखने को मिली और कई देशों को जान माल का नुकसान हुआ।
पीएम मोदी ने किया पोस्ट
अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X के जरिए जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने लिखा मैं पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच में समझौते का स्वागत करता हूं। इस तनाव में विश्व भर में गंभीर आर्थिक व्यवधान खड़ा किया और कई देशों को जान माल का नुकसान हुआ।
पीएम ने कहा भारत को उम्मीद है कि इस समझौते से कार्यान्वयन के क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल होगी और नौवहन एवं व्यापार की स्वतंत्रता तय करते में मदद मिलेगी। हम बाकी मुद्दों पर विचार विमर्श के माध्यम से एक स्थाई अंतिम समझौते तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं।
I welcome the understanding reached between the United States and Iran on ending the conflict in West Asia, which has caused serious economic disruption across the world and led to loss of life in many countries.
India hopes that the implementation of this understanding will…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2026
ट्रंप ने किया था ऐलान
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को X पर पोस्ट करते हुए यह बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर सहमति बन गई है। दोनों देशों के बीच शांति समझौते पर साइन स्विट्जरलैंड में किए जाएंगे। इसमें अमेरिका से जैसी वेंस और ईरान से आराघची और ग़ालिबफ़ शामिल होंगे। 60 दिन के सीजफायर के दौरान समझौते पर दोनों देशों के बीच बातचीत की जाएगी। ट्रंप ने नौसेना की नाकाबंदी हटाने का भी ऐलान कर दिया है। ये भी बताया गया है कि यहां से गुजरने वाले जहाजों से कोई टैक्स नहीं वसूला जाएगा।