राहुल गांधी का जन्मदिन आज, कांग्रेस दिल्ली में आयोजित कर रही मेगा जॉब फेयर, मौके पर ही दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र
दिल्ली में युवाओं को रोजगार का बड़ा मौका मिल रहा है। दरअसल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज राजधानी में एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। तालकटोरा स्टेडियम में इस मेगा जॉब फेयर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दरअसल आज 19 जून को
दिल्ली में युवाओं को रोजगार का बड़ा मौका मिल रहा है। दरअसल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज राजधानी में एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। तालकटोरा स्टेडियम में इस मेगा जॉब फेयर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दरअसल आज 19 जून को यह रोजगार मेला आयोजित होगा।
बात दें कि दिल्ली कांग्रेस यूथ इस अवसर पर हजारों युवाओं को रोजगार का मौका दे रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उन्होंने तालकटोरा स्टेडियम में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। देवेन्द्र यादव ने इंटरव्यू प्रक्रिया से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएं सही तरीके से चलें।
क्या है इसका उद्देश्य?
दरअसल देवेन्द्र यादव ने इस आयोजन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन को खास और प्रेरणादायक बनाना लक्ष्य है। इसी उद्देश्य से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस मिलकर यह जॉब फेयर आयोजित कर रहे हैं। यह एक साझा प्रयास है, जो युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने पर केंद्रित है।
वहीं इस मेगा जॉब फेयर में बड़ी संख्या में कंपनियां भाग ले रही हैं। देवेन्द्र यादव ने दावा किया है कि 150 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां इस मेले में शामिल होंगी। इन कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का इंटरव्यू लेंगे। बेरोजगार युवाओं को मौके पर ही नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। यह युवाओं के लिए तुरंत नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।
युवाओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रजिस्ट्रेशन कराया
दरअसल जॉब फेयर के लिए हजारों युवाओं का पंजीकरण कराया गया है। जिला और ब्लॉक अध्यक्षों ने यह पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। प्रदेश महासचिव अनिल भारद्वाज, उपाध्यक्ष तसवीर सोलंकी और मनीष यादव भी देवेन्द्र यादव के साथ थे। उन्होंने भी तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं आज का दिन दिल्ली के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। राहुल गांधी के जन्मदिन को एक अच्छी पहल के रूप में मनाया जा रहा है। इस जॉब फेयर से हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा। यह पहल कांग्रेस पार्टी की युवाओं को रोजगार देने की प्रतिबद्धता को दिखाती है।