प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया, प्रियंका सहित अन्य कई सांसद हिरासत में
संसद का घेराव करने जा रहे स्टूडेंट्स के साथ सोमवार को दिल्ली पुलिस द्वारा गई बर्बरता के विरोध में राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद प्रियंका गांधी सहित अन्य विपक्षी सांसदों के साथ प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठ गए, उन्होंने वहां से पार्टी नेताओं और अन्य विपक्षी सांसदों से धरने में शामिल
संसद का घेराव करने जा रहे स्टूडेंट्स के साथ सोमवार को दिल्ली पुलिस द्वारा गई बर्बरता के विरोध में राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद प्रियंका गांधी सहित अन्य विपक्षी सांसदों के साथ प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठ गए, उन्होंने वहां से पार्टी नेताओं और अन्य विपक्षी सांसदों से धरने में शामिल होने की अपील की, भीड़ जुटने के चलते पुलिस ने राहुल गांधी से वहां से हटने का अनुरोध किया लेकिन जब उन्होंने पुलिस की बात नहीं मानी तो पुलिस ने राहुल गांधी को जबरन उठा लिया और अन्य सांसदों को हिरासत में ले लिया।
नीट पेपर लीक मुद्देपर आज बड़ा सियासी बवाल हो गया, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने संसद के दोनों सदनों में नीट पर चर्चा की मांग रखी लेकिन मांग ख़ारिज हो गई शोर शराबे के बीच कई बार संसद की कार्यवाही स्थगित की गई , इस बीच राहुल गांधी स्पीकर ओम बिरला से मिले लेकिन वहां भी बात नहीं बनी तो वे विपक्षी सांसदों के साथ संसद से पैदल मार्च करते हुए 7 लोक कल्याण मार्ग प्रधानमंत्री आवास पहुंच गए और पीएम से मिलने की जिद पर अड़ गए लेकिन जब यहाँ भी बात नहीं बनी तो सभी सांसद धरने पर बैठ गए।
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव सहित अन्य सांसदों के धरने की खबर के बाद सरकार ने राहुल गांधी से बातचीत के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को भेजा उनके साथ गृह सचिव भी थे, केंद्रीय मंत्री के मुताबिक उन्होंने राहुल गांधी से बात की उनकी मांग पूछी तो राहुल ने नीट विषय पर संसद में चर्चा की मांग की और कहा कि ये मांग मान ली जाती है तो वे अपना धरना समाप्त कर देंगे, जिसे स्वीकार करने की सूचना जितेंद्र सिंह ने थोड़ी देर बाद राहुल गांधी की दी लेकिन राहुल कहने लगे अब हमारी दो मांग हैं हमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी चाहिए और फिर वे धरने पर बैठ गए।
प्रियंका बोलीं मोदी सरकार कायर है डरती है हमसे
चूँकि प्रधानमंत्री आवास के आसपास का क्षेत्र हाई सिक्यूरिटी जोन में आता है इसलिए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने राहुल गांधी और अन्य सांसदों से वहां से हटने का अनुरोध किया लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस ने उन लोगों को जबरन उठा लिया, जैसे ही ये खबर मीडिया में आई वहां और भीड़ जुट गई, कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर विजुअल पोस्ट कर इसे मोदी की तानाशाही कहा प्रियंका गांधी ने कहा मोदी सरकार कायर है, डरते हैं हमसे हम उनसे नहीं डरते, वे हमसे डरते हैं।
सुरजेवाला ने एक नई क्रांति का सूत्रपात बताया
हिरासत में लिए गए सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा जिस प्रकार का दमन चक्र, गुंडागर्दी, लाठी और आंसू गैस के गोले छात्रों के खिलाफ चलाया जा रहा है। उसके विरोध में आज राहुल गांधी जी समेत कांग्रेस के सिपाहियों ने PM आवास का घेराव किया। जैसी यातनाएं दी जा रही हैं, उससे नरेंद्र मोदी को लगता है कि ‘छात्रों की गूंज’ रुक जाएगी तो वो गलतफहमी में हैं, क्योंकि ये एक नई क्रांति का सूत्रपात है।
पवन खेड़ा बोले ये सब मोदी शाह के इशारे पर हुआ
सांसद पवन खेड़ा ने कहा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने कायरता के साथ हमारे नेता राहुल गांधी को घसीटा। प्रियंका गांधी के साथ बदतमीजी की गई और उन्हें भी जबरन बस में ठूंस दिया। हमारी मांग साफ है, छात्रों पर लाठियां और केस नहीं चलने देंगे, धर्मेंद्र प्रधान को उनकी कुर्सी पर नहीं रहने देंगे, प्रधानमंत्री-गृह मंत्री को छात्रों और उनके परिवारों से माफी मांगनी होगी, इस्तीफा देना होगा।