राजवाड़ा में निगम का बड़ा एक्शन, 7 दुकानें की सील, बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार करने वालों पर सख्ती

इंदौर नगर निगम ने शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र राजवाड़ा में ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल जांच के दौरान बिना वैध ट्रेड लाइसेंस संचालित 7 दुकानों को सील कर दिया गया, जबकि 36 व्यापारियों ने मौके पर ही अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया। इस कार्रवाई से नगर निगम को 51,475

Jul 22, 2026 - 22:30
राजवाड़ा में निगम का बड़ा एक्शन, 7 दुकानें की सील, बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार करने वालों पर सख्ती

इंदौर नगर निगम ने शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र राजवाड़ा में ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल जांच के दौरान बिना वैध ट्रेड लाइसेंस संचालित 7 दुकानों को सील कर दिया गया, जबकि 36 व्यापारियों ने मौके पर ही अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया। इस कार्रवाई से नगर निगम को 51,475 रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ।

आयुक्त के निर्देश पर चला विशेष अभियान

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर राजवाड़ा क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। निगम की टीम ने एक-एक दुकान का निरीक्षण कर ट्रेड लाइसेंस और उसके नवीनीकरण की स्थिति की जांच की। जांच में कई दुकानें बिना वैध लाइसेंस के संचालित मिलीं, जबकि कुछ व्यापारियों ने समय पर लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया था।

36 व्यापारियों ने मौके पर कराया लाइसेंस रिन्यू

वहीं अभियान के दौरान नगर निगम ने 36 ट्रेड लाइसेंस का मौके पर ही नवीनीकरण कराया। इससे निगम को 51,475 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अधिकारियों का कहना है कि यह राशि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं पर खर्च की जाएगी।

7 दुकानें सील, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

दरअसल निरीक्षण के दौरान 7 दुकानें बिना वैध ट्रेड लाइसेंस संचालित पाई गईं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर नगर निगम ने इन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। निगम ने स्पष्ट किया है कि जब तक संबंधित व्यापारी वैध ट्रेड लाइसेंस प्राप्त नहीं करेंगे या उसका नवीनीकरण नहीं कराएंगे, तब तक वे दुकान का संचालन नहीं कर सकेंगे।

व्यापारियों को निगम की चेतावनी

वहीं नगर निगम ने शहर के सभी व्यापारियों से समय पर ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण कराने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।