अरविंद केजरीवाल पर बरसीं रेखा गुप्ता, बोलीं- अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच लगातार खींचतान देखने को मिल रही है। अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरबिंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए देखा गया। दरअसल, केजरीवाल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से आप कौन हैं?

Jul 6, 2026 - 11:30
अरविंद केजरीवाल पर बरसीं रेखा गुप्ता, बोलीं- अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच लगातार खींचतान देखने को मिल रही है। अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरबिंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए देखा गया।

दरअसल, केजरीवाल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से आप कौन हैं? सवाल पूछ कर उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश की थी। इस पर अब रेखा गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा है कि कभी पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी यह पूछा था कि कौन अमित शाह? समय हर प्रश्न का उत्तर दे देता है अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका, आप कौन?

नितिन नवीन ने क्या कहा

बता दें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मैं कहना चाहता हूं कि हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिए कि लोग आपके बहकावे में आ जाएं।

आगे उन्होंने कहा कि जब आपके लोग हिंदू देवी देवताओं का अपमान करते है, तब आप मौन रहते हैं। सनातन का अपमान देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। हमने अपनी विरासत को संजोया है और हमारे पुरखों ने कुर्बानियां दी है। बीजेपी की इसी पोस्ट को रिपोर्ट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा था आप कौन है? इस पर सीएम रेखा गुप्ता भड़क गई हैं।

 

रेखा गुप्ता का पलटवार

अरविंद केजरीवाल की पोस्ट का जवाब देते हुए रेखा  गुप्ता ने लिखा ‘अरविंद केजरीवाल जी नितिन नवीन जी विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की सबसे कम आयु में नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। बिहार की बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार प्रतिनिधित्व करने का गौरव उन्हें प्राप्त है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर उन्होंने तय किया है। वर्तमान में वह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की संसद के उच्च सदन के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। यह उनका संक्षिप्त परिचय है।’

आगे उन्होंने लिखा ‘आप हताश और निराश हैं इस बात से सभी अवगत है लेकिन लगता है आपका अहंकार अभी भी खत्म नहीं हुआ है। वैसे कभी ममता जी ने भी पूछा था कौन अमित शाह? समय हर प्रश्न का उत्तर देता है. अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका, आप कौन।’

 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बहस

नेताओं के बीच जो राजनीतिक टकराव देखने को मिल रहा है वह राम मंदिर चंदा चोरी मामले की हेराफेरी और जांच से जुड़ा हुआ है। आम आदमी पार्टी इसे लेकर बार-बार केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। इस मामले को लेकर चल रही जांच में पुलिस का अदालत से उन पांच लोगों से पूछताछ करने की अनुमति मिल चुकी है जो फिलहाल जेल में बंद हैं।