भारी बारिश के चलते उत्तराखंड-गुजरात समेत इन राज्यों में 31 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुए आदेश
उत्तराखंड में जिला प्रशासन ने शुक्रवार,31 जुलाई को जनपद रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त स्कूलों के साथ साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में अलग-अलग जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा तहसील ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरिपुरकलां स्थित
उत्तराखंड में जिला प्रशासन ने शुक्रवार,31 जुलाई को जनपद रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त स्कूलों के साथ साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में अलग-अलग जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किए हैं।
इसके अलावा तहसील ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरिपुरकलां स्थित विद्यालयी शिक्षा के अन्तर्गत संचालित समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों, समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक/तकनीकी शिक्षण संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में 31 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक भौतिक रूप से शैक्षणिक कार्य के लिए अवकाश घोषित किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ क्षेत्रों में आज भारी वर्षा के कारण जलभराव तथा फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की आशंका व्यक्त की गई है।
गुजरात के इन जिलों में भी स्कूल बंद
गुजरात के अहमदाबाद, सूरज, पाटन, नवसारी, वडोदरा,गांधीनगर, भावनगर और भरूच में भी भारी बारिश के रेड-ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर 31 जुलाई 2026 को सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। जामनगर, दाहोद और खेड़ा में 2 दिनों तक स्कूलों में शैक्षणिक कार्य बंद रहेगा।
31 जुलाई को यहां भी बंद रहेंगे स्कूल
- पंजाब और हरियाणा सरकार ने शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस के मौके पर 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और ज्यादातर सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।
- बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते केरल के एर्नाकुलम, अलाप्पुझा, कोट्टायम, वायनाड और कासरगोड जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है। कोझिकोड के वटकारा और थमारस्सेरी तालुक में भी स्कूल बंद रहेंगे।
- ओडिशा के जाजपुर, भद्रक, कियोंझर और खोर्धा जिलों में भारी बारिश के चलते प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
- मौसम खराब रहने के चलते पुंछ जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में 31 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) पुंछ की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी तथा निजी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे। आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए मौसम सामान्य होने तक यह एहतियाती कदम उठाया गया है।