यात्री कृपया ध्यान दें! सरायगढ़-देवघर और सीतामढ़ी-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट-शेड्यूल
बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद यात्रियों की भारी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने सरायगढ़ (सुपौल) से झारखंड के देवघर के बीच एक नई स्पेशल मेमू (MEMU) ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित (Unreserved) रहेगी। ट्रेन का मुख्य रूट सुपौल, सहरसा, मानसी, मुंगेर,
बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद यात्रियों की भारी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने सरायगढ़ (सुपौल) से झारखंड के देवघर के बीच एक नई स्पेशल मेमू (MEMU) ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित (Unreserved) रहेगी। ट्रेन का मुख्य रूट सुपौल, सहरसा, मानसी, मुंगेर, भागलपुर और बांका होते हुए तय किया गया है।
गाड़ी संख्या 05573 सरायगढ़ – देवघर मेमू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 7 मई से 31 मई 2026 तक रोजाना (प्रतिदिन) चलाई जाएगी। यह ट्रेन सरायगढ़ जंक्शन से रोजाना सुबह 03:05 बजे खुलेगी और उसी दिन सुबह 11:20 बजे देवघर जंक्शन पहुंचेगी। इस सफर को पूरा करने में ट्रेन को करीब 8 घंटे 15 मिनट का समय लगेगा। गाड़ी संख्या 05574 देवघर-सरायगढ़ मेमू एक्सप्रेस स्पेशल देवघर जंक्शन से रोजाना सुबह 11:35 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 10:15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी।
ट्रेन इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी:
सुपौल,, सहरसा जंक्शन, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, सबदलपुर जंक्शन, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर जंक्शन और बांका जंक्शन पर स्टॉपेज रहेगा।
हावड़ा -सीतामढ़ी समर स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने बिहार सीतामढ़ी और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच सीधी समर स्पेशल ट्रेन (ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी) चलाने का भी निर्णय लिया है जो दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर,बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और जसीडीह जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी व वातानुकूलित श्रेणियों की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा–सीतामढ़ी स्पेशल 9 मई से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार को रात 11:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03044 सीतामढ़ी–हावड़ा स्पेशल 10 मई से 28 जून तक प्रत्येक रविवार को शाम 5:00 बजे सीतामढ़ी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे हावड़ा (शालीमार) पहुंचेगी।
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।