TVK-DMK हॉर्स ट्रेडिंग विवाद में कूदी BJP, बोली- यह अवसरवादी और भ्रष्ट गठबंधन है

तमिलनाडु में थलापति विजय को पार्टी टीवीके की सरकार को भी 2 महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और सियासी उठा पटक का दौर तेजी से देखने को मिल रहा है। यह सियासी माहौल तब और गर्म हो गया जब टीवीके और डीएमके के बीच हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर जमकर खींचतान देखी गई। दोनों पार्टी

Jul 2, 2026 - 12:30
TVK-DMK हॉर्स ट्रेडिंग विवाद में कूदी BJP, बोली- यह अवसरवादी और भ्रष्ट गठबंधन है

तमिलनाडु में थलापति विजय को पार्टी टीवीके की सरकार को भी 2 महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और सियासी उठा पटक का दौर तेजी से देखने को मिल रहा है। यह सियासी माहौल तब और गर्म हो गया जब टीवीके और डीएमके के बीच हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर जमकर खींचतान देखी गई।

दोनों पार्टी एक दूसरे पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हुए नजर आई। इस मामले में चेन्नई पुलिस ने सरकार के विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए उकसाने की साजिश करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तारी के बाद  मामला और भी बढ़ गया है। इस मामले में अब बीजेपी को भी पलटवार करते हुए देखा गया।

बीजेपी का टीवीके पर निशाना

हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों पर तमिलनाडु में बीजेपी के प्रवक्ता नारायण तिरुपति को पलटवार करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा टीवीके अलायंस अवसरवादी गठबंधन है। चाहे कांग्रेस हो, सीपीआईएम, आईयूएमएल हो, डीएमके गठबंधन का हिस्सा होने की वजह से जनता ने सभी को नकार दिया। टीवीके ने विधायकों की खरीद फरोख्त में जमकर हाथ बटाया है। यह एक अवसरवादी और भ्रष्ट गठबंधन है।

 

टीवीके विधायक की शिकायत

इस मामले में कृष्णागिरी जिले के उथंगराई विधानसभा सीट के विधायक एन एलैयाराजा ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि यूट्यूबर आईपीडीएस थिरुनावुक्करसु ने उनसे बार-बार संपर्क कर सत्ताधारी पार्टी को छोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की। इतना ही नहीं समर्थन हासिल करने के लिए उन्हें धमकाया भी। शिकायत के बाद चेन्नई पुलिस ने यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया है।

DMK का क्या कहना

इस मामले में डीएमके ने राज्यपाल अर्लेकर को एक पत्र सौंपा है, जिसमें मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ जांच की मांग की गई है। पार्टी में आरोप लगाया कि एमडीएमके प्रमुख ने यह स्वीकार किया है कि मुख्यमंत्री ने दो विधायकों को खरीदने की कोशिश की थी। यह दोनों विधायक कडायनालूर के टीएम राजेंद्रन और सरकाझी के एस सेंथिल सेल्वन हैं, जो डीएमके के चुनाव चिन्ह पर जीते हैं।