वीडी सतीशन बने केरल के नए सीएम, राज्यपाल ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ
कांग्रेस के नेता वीडी सतीशन ने 18 मई 2026 यानी आज केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। तिरुवनंतपुरम के केंद्रीय स्टेडियम में उन्होंने 20 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण की। अब वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालने वाले हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सतीशन को मुख्यमंत्री पद की शपथ
कांग्रेस के नेता वीडी सतीशन ने 18 मई 2026 यानी आज केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। तिरुवनंतपुरम के केंद्रीय स्टेडियम में उन्होंने 20 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण की। अब वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालने वाले हैं।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सतीशन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। बता दें कि कैबिनेट में कांग्रेस के
11 मंत्री हैं। इसमें इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के पांच और यूडीएफ के अन्य गठबंधन सहयोगियों को भी शामिल किया गया है।
इन लोगों की रही मौजूदगी
इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहे। इस शपथ ग्रहण समारोह की वृहद स्तर पर तैयारी की गई थी।
???????????????????????????? ???????????????????????????? ???????? ???? ???????????? ???????????????????????????? ???????? ???????????????????????????????? ???????????? ????????????????????????-???????????????????????????? ????????????????????????????????????????.
Shri @vdsatheesan takes oath as the Chief Minister of Keralam in Thiruvananthapuram. pic.twitter.com/2GeNEaVN79
— Congress Kerala (@INCKerala) May 18, 2026
इन मंत्रियों ने ली शपथ
वीडी सतीशन के साथ कांग्रेस के सन्नी जोसेफ, रमेश चेन्निथला, ए पी अनिल कुमार, के मुरलीधरन, पीसी विष्णुनाथ, बिंदु कृष्णा, टी सिद्दीकी, के ए तुलसी, एम लीजू, रोजी एम जॉन, ओजे जनिश शपथ लेते नजर आए।
इनके साथ आईयूएमएल के इन शमसुद्दीन, पीके बशीर, कुन्हालीकुट्टी, अब्दुल गफूर ने मंत्री पद की शपथ ली। अन्य सहयोगियों में केरल कांग्रेस के मॉन्स जोसेफ, रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस के अनूप जैकब और कम्युनिस्ट मार्क्सवादी के सीपी जोन भी नामित मंत्रियों में शामिल हैं।