केंद्रीय कर्मचारियों का जुलाई 2026 से 3% DA बढ़ना तय! एरियर का भी मिलेगा लाभ, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी ?
अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के जनवरी से जून तक के आंकड़ों ने केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 से मिलने वाले महंगाई भत्ते की नई दरों की तस्वीर साफ कर दी है। इस बार महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी होने के मजबूत संकेत हैं। इसका लाभ 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों के साथ
अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के जनवरी से जून तक के आंकड़ों ने केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 से मिलने वाले महंगाई भत्ते की नई दरों की तस्वीर साफ कर दी है। इस बार महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी होने के मजबूत संकेत हैं। इसका लाभ 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों के साथ 65 लाख पेंशनभोगियों को भी मिलेगा।
दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा साल में 2 बार केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है। यह दरें श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही (जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर) आंकड़ों पर निर्भर करती हैं। जनवरी 2026 से केंद्र सरकार ने 2% DA में वृद्धि की थी, जिसका ऐलान अप्रैल 2026 में किया गया।
वर्तमान में 60% की दर से DA का लाभ मिल रहा है। अब जुलाई 2026 की नई दरों का ऐलान होना है। श्रम ब्यूरो द्वारा जारी जून 2026 के आंकड़ों में AICPI-IW इंडेक्स 151.9 और डीए स्कोर 63.76% दर्ज किया गया है, इस आधार DA में 3% वृद्धि तय मानी जा रही है, जिसके बाद डीए की दर 60% से बढ़कर 63% होने की प्रबल संभावना है। चुंकी अबतक 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है, ऐसे में यह वृद्धि 7वें वेतन आयोग के तहत मानी जाएगी।
इसका प्रस्ताव सितंबर के अंतिम सप्ताह या फिर अक्टूबर के पहले हफ्ते में होने वाली कैबिनेट बैठक में होने की उम्मीद है। केंद्र से मंजूरी और फिर वित्त मंत्रालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद नई दरें लागू की जाएंगी। हालांकि तारीख को लेकर अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। चुंकी महंगाई भत्ते की नई दरें जुलाई 2026 से लागू होगी, ऐसे में जुलाई, अगस्त और सितंबर का भी एरियर मिलेगा। 3% डीए बढ़ने पर 18,000 रुपये बेसिक पे पर कर्मचारियों को हर महीने डीए में 540, 30,000 रुपये बेसिक पे पर 900 और 50,000 रुपये बेसिक पे पर 1,500 रुपए का फायदा मिलेगा।
DA CALCULATION FORMULA
7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के नियमों के अनुसार, कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता पिछले 12 महीनों के AICPI-IW आंकड़ों के औसत के आधार पर तय किया जाता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है। फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी DA% = [{पिछले 12 महीनों के लिए AICPI-IW (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]
AICPI इंडेक्स और DA गणना के मुख्य आंकड़े:
- जून 2026 AICPI-IW इंडेक्स: 151.9
- 12 महीनों का औसत AICPI-IW: 148.65
- गणना के अनुसार कुल DA: 63.76% (राउंड ऑफ होकर 63%)
- वर्तमान DA दर (जनवरी 2026 से): 60%
- संभावित वृद्धि: 3% (60% से बढ़कर 63% होने की उम्मीद।)
- प्रभावी तिथि: 1 जुलाई 2026