Rajya Sabha Elections : सुप्रीम कोर्ट से याचिका ख़ारिज, बोलीं मीनाक्षी नटराजन, चुनाव आयोग कम्प्रोमाइज्ड है ये साबित हो गया
Rajya Sabha Elections : सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद लगाये बैठी कांग्रेस को आज उस समय तगड़ा झटका लगा जब सर्वोच्च अदालत ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका ख़ारिज कर दी, कोर्ट ने कहा कि हम चुनावी प्रक्रिया में दखल नहीं दे सकते, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मीनाक्षी नटराजन ने मीडिया से कहा कि ये साबित
Rajya Sabha Elections : सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद लगाये बैठी कांग्रेस को आज उस समय तगड़ा झटका लगा जब सर्वोच्च अदालत ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका ख़ारिज कर दी, कोर्ट ने कहा कि हम चुनावी प्रक्रिया में दखल नहीं दे सकते, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मीनाक्षी नटराजन ने मीडिया से कहा कि ये साबित हो गया है कि चुनाव आयोग कम्प्रोमाइज्ड है।
मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन की आखिरी उम्मीद सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली, अपना नामांकन रद्द किये जाने के खिलाफ वे पहले चुनाव आयोग गई वहां से जब राहत नहीं म्मिली तो वे कल गुरुवार (बुधवार देर रात ) सुप्रीम कोर्ट गई थी जिसपर आज सुनवाई हुई लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका ख़ारिज आकर दी।
मीनाक्षी नटराजन बोलीं, रिटर्निंग ऑफिसर एक्सपोज हो गए
मीडिया से बात करते हुए मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि मैं ऑनलाइन वहां प्रजेंट थी मैंने पूरी दलील सुनी और ये बात साबित हो गई कि चुनाव आयोग कम्प्रोमाइज्ड है उसकी सांठ गांठ है।उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि वहां मध्य प्रदेश सरकार के वकील खड़े होते हैं जबकि ये मामला राज्य से जुड़ा नहीं है। मीनाक्षी नटराजन ने कहा हम तो चुनाव आयोग के बार में बात कर रहे थे रिटर्निंग ऑफिसर के कम्प्रोमाइज्ड होने की बात कर रहे थे अब वो जनता के सामने एक्सपोज हो गए हैं।
रिटर्निंग ऑफिसर ने निरस्त किया मीनाक्षी का नामांकन फॉर्म
बता दें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने मीनाक्षी नटराजन पर नामांकन फॉर्म में कोर्ट केस की जानकारी छिपाने के आरोप लगाये थे और प्रमाण स्वरुप अदालत के नोटिस सहित अन्य जानकारी भी भोपाल में रिटर्निग ऑफिसर को दी थी, रिटर्निंग ऑफिसर ने इस मामले में मीनाक्षी नटराजन से जवाब मांगा और फिर दोनों पक्षों को सुनने एवं चुनाव आयोग के नियमों को देखने के बाद नामांकन रद्द कर दिया।
कांग्रेस ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन किया
नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किये चुनाव आयोग पर भाजपा के एजेंट की तरह काम करने के आरोप लगाये, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव आयोग के सामने प्रदर्शन किया नाराजगी जताई ये नाराजगी भारत निर्वाचन आयोग तक जताई गई, वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी, विवेक तन्खा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त से भी मिले लेकिन नतीजा नहीं निकला। इस बीच गुरवार को ही दोपहर बाद मध्य प्रदेश से भाजपा के तीनों उम्मीदवार तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।
सुप्रीम कोर्ट बोला – हम चुनाव प्रक्रिया में दखल नहीं दे सकते
बुधवार देर रात कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गुरुवार सुबह अभिषेक मनु सिंघवी ने अर्जेंट हियरिंग की अपील की लेकिन सुप्रिन कोर्ट की दो जजों की बेंच ने इसे शुक्रवार यानि आज के लिए लिस्ट कर दिया और आज जब कोर्ट ने याचिका देखी तो कह दिया कि वो चुनावी प्रक्रिया में दाखला नहीं दे सकते कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल कर सकती हैं।