बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पवित्र गुफा की ओर रवाना पहला जत्था
जम्मू कश्मीर के बाबा बर्फानी धाम में आज से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। इसके लिए पहला जत्था जम्मू से पहलगाम बेस कैंप के लिए सुरक्षित पहुंच चुका था। अब यही जत्था बेस कैंप से पवित्र गुफा के लिए रवाना किया जा चुका है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो बेस
जम्मू कश्मीर के बाबा बर्फानी धाम में आज से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। इसके लिए पहला जत्था जम्मू से पहलगाम बेस कैंप के लिए सुरक्षित पहुंच चुका था। अब यही जत्था बेस कैंप से पवित्र गुफा के लिए रवाना किया जा चुका है।
यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो बेस कैंप बनाए गए हैं। इसमें पहलगाम का नुनवान बेस कैंप और बालटाल का डोमेल बेस कैंप है। दोनों ही जगह से पवित्र गुफा के लिए यात्रियों का जत्था रवाना किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर उत्साहित नजर आए।
पवित्र गुफा के लिए रवाना पहला जत्था
अमरनाथ की पवित्र गुफा से यात्रियों का पहला जत्था सुबह 4 बजे रवाना हुआ। बारिश की वजह से यात्रा की शुरूआत में थोड़ी देरी देखने को मिली। ये यात्रा पहले 3 बजे शुरू की जाने वाली थी। हालांकि, देरी होने के बावजूद इतनी श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भजन कीर्तन करते हुए भोलेनाथ का स्मरण करते रहे।
श्री अमरनाथ जी यात्रा का हुआ भव्य आगाज़! ????✨
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप से श्रद्धालुओं का पहला जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर रवाना हो चुका है। भोलेनाथ के जयकारों और भारी उत्साह के साथ तीर्थयात्री अपनी इस पावन और आध्यात्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहे हैं।
सभी… pic.twitter.com/nW57xwKapw— Vishal Singh???????? (@vishalpcbvisha1) July 3, 2026
कड़ी सुरक्षा के बीच बेस कैंप आए यात्रा
जम्मू से रवाना हुए यात्रा के पहले जत्थे को कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर घाटी पहुंचाया गया। इस दौरान इनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 4800 से ज्यादा तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से रवाना किया था। जैसे ही काफिला कश्मीर पहुंचा तब जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। दक्षिण कश्मीर रेंज के उपमहानिरीक्षक जाविद इकबाल मट्टू सहित नागरिक प्रशासनिक अधिकारियों ने मालाओं और गुलदस्तों से स्वागत किया।
दूसरा जत्था भी हुआ रवाना
पहला जत्था जहां बेस कैंप से गुफा की ओर रवाना हो चुका है। वहीं शुक्रवार यानी आज कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरा जत्था श्रीनगर के लिए रवाना हो चुका है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरा हाईवे सील कर दिया जाता है और सेना के जवान खुद इन्हें बेस कैंप तक पहुंचाते हैं। पूरे हाईवे पर सीआरपीएफ के जवान और बख्तर बंद गाड़ियां चौकस रहती है। इन गाड़ियों में सीआरपीएफ कोबरा कमांडो तैनात रहते हैं, जो आधुनिक हथियारों से लैस होते हैं। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था को चौकस रखा जाता है।