अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह से पूछे 5 सवाल, राम मंदिर दर्शन को लेकर साधा निशाना

राम मंदिर मुद्दे को लेकर इन दिनों सियासत गरमाई हुई है। अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस बारे में सवाल करते हुए देखा गया।दरअसल, केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी जिसमें उन्होंने यह सारे सवाल किए हैं। सोशल मीडिया हैंडल एक्सेस के जरिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री

Jul 1, 2026 - 14:30
अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह से पूछे 5 सवाल, राम मंदिर दर्शन को लेकर साधा निशाना

राम मंदिर मुद्दे को लेकर इन दिनों सियासत गरमाई हुई है। अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस बारे में सवाल करते हुए देखा गया।दरअसल, केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी जिसमें उन्होंने यह सारे सवाल किए हैं।

सोशल मीडिया हैंडल एक्सेस के जरिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यह सवाल पूछा है कि अपने भाषणों और इंटरव्यू में आप लगातार राम मंदिर का जिक्र करते हैं और चुनाव के दौरान उसके नाम पर वोट भी मांगते हैं। उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर बनने के बाद पिछले ढाई साल में अमित शाह एक भी बार अयोध्या दर्शन करने के लिए नहीं गए। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा है।

अरविंद केजरीवाल का तंज

अमित शाह से सवाल पूछने के साथ केजरीवाल ने कहा कि चढ़ावा चोरी की घटना से हर सनातनी आहत है। उन्होंने कहा कि उनकी नजर में भाजपा के लोग भगवान राम को सच्चे मन से नहीं मानते केवल सत्ता हासिल करने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करते हैं। इस दौरान उन्होंने SIT गठन पर भी अपने विचार रखे।

अमित शाह से पूछे सवाल

अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा “आज तक एक बार भी अमित शाह जी राम मंदिर नहीं गए। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुआ ढाई साल हो गए। इंसानों में वह एक बार भी भगवान राम के दर्शन करने के लिए नहीं गए। इतने समय में उन्होंने 42 बार से ज्यादा अपने भाषणों और इंटरव्यू में भगवान राम और मंदिर का जिक्र किया और कई बार वोट मांगे लेकिन दर्शन करने नहीं गए।” आगे उन्होंने लिखा “इनके लिए राम केवल सत्ता हासिल करने और पैसा कमाने का जरिया है इनकी राम में कोई आस्था नहीं।”

इसके बाद अमित शाह से सवाल पूछते हुए केजरीवाल ने लिखा देश के अमित शाह जी से पांच सवाल-

आप अभी तक राम मंदिर क्यों नहीं गए?
भगवान राम के दर्शन करने का आपका मन नहीं करता?
क्या आपकी राम मंदिर जाने की इच्छा नहीं होती?
क्या आपको भगवान राम का आशीर्वाद नहीं चाहिए?
क्या आप राम को भगवान मानते हो?

 

मामले पर रखी राय

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल को चढ़ावा चोरी मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कहते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है और उसे 15 दिन का समय दिया गया है। कानून के तहत इस मामले में जिम्मेदार लोगों को दंड मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या और एसआईटी की जांच को लेकर वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वह कहते दिखाई दिए कि आज के समय में आम आदमी पार्टी ही देश की असली सनातनी पार्टी है और यह आरोप लगाया कि भाजपा ने सनातन का इस्तेमाल केवल राजनीतिक और आर्थिक लाभ के लिए किया है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने पंजाब में सनातन के लिए काम किया है।