IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, 3 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादला सूची जारी
असम में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। एक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं 6 राज्य प्रशासनिक सेवा (ACS) अधिकारियों का भी स्थानांतरण हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक विभाग ने 27 जुलाई को जारी
असम में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। एक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं 6 राज्य प्रशासनिक सेवा (ACS) अधिकारियों का भी स्थानांतरण हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक विभाग ने 27 जुलाई को जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।
बैच 1996 के आईएएस अधिकारी अनुराग गोयल को अतिरिक्त मुख्य सचिव, ट्रांसफॉर्मेशन एंड डेवलपमेंट डिपार्मेंट पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह अतिरिक्त मुख्य सचिव, चुनाव विभाग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी असम पर कार्यरत हैं।
इन आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ
यिमकम आई ओजुकुम को स्थानांतरित करके एडीसी प्रभारी बिजनी सब-डिवीजन (सी) चिरांग पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह सह-जिला आयुक्त गोलकगंज धुबरी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं बैच 2023 के आईएएस अधिकारी जयंत चरण सह- जिला आयुक्त जोनाई, धेमाजी पद पर नियुक्त किया गया है। वह खेवांग, डिब्रूगढ़ के सह-जिला आयुक्त पद का प्रभार संभाल रहे हैं।
इन ACS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
कार्तिक कलिता अतिरिक्त जिला आयुक्त धुबरी को स्थानांतरित करके सह- जिला आयुक्त गोलकगंज धुबरी पद की जिम्मेदारी दी गई है। सरबाना सोनोंवाल को सह-जिला आयुक्त खेवांग, डिब्रूगढ़ पद पर नियुक्त किया गया है, जो पहले अतिरिक्त जिला आयुक्त डिब्रूगढ़ पर कार्यरत थी। अलकनंदा मेधी, उपसचिव रिवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्मेंट, जो एसपीसी ASDMA का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, उन्हें स्थानांतरित करके उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।
पंकज चमुआ उपसचिव, रिवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट को सीपीसी ASDMA पद पर नियुक्त किया गया है। रतुल राय को असिस्टेंट कमिश्नर गोलाघाट को स्थानांतरित करके कलेक्टर गुवाहाटी नगर निगम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धीरज दास, अतिरिक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को स्थानांतरित करके इकोनॉमिक्स एंड स्टैटिसटिक्स निदेशक पद पर नियुक्त किया गया। आईएएस और एसीएस तबादला सूची नीचे दी गई है। यहाँ देखें आईएएस तबादला सूची