बीच सड़क पर गोलियां चलाकर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक गंभीर घायल दिल्ली रेफर

बीती 24 जुलाई की रात बीच सड़क पर खुले आम गोलियां चलाकर जानलेवा हमला करने एक तीन आरोपियों को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पुलिस इनसे इनके फरार अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है, उधर पुलिस ने गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए योगेश राठौर को आज दिल्ली ऐम्स

Jul 27, 2026 - 21:30
बीच सड़क पर गोलियां चलाकर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक गंभीर घायल दिल्ली रेफर

बीती 24 जुलाई की रात  बीच सड़क पर खुले आम गोलियां चलाकर जानलेवा हमला करने एक तीन आरोपियों को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पुलिस इनसे इनके फरार अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है, उधर पुलिस ने गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए योगेश राठौर को आज दिल्ली ऐम्स रेफर कर दिया ।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रॉमा सेंटर में भर्ती गुरुदत्त सिंह सिंह भदौरिया ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि 24 जुलाई की रात वो अपने दोस्त अभि यादव के साथ आरामील जिम से आ रहे थे। हम दोनों खडेश्वरी मंदिर के पास डेयरी पर दूध लेने के लिए रुक गये तभी हमारे दोस्त योगेश राठौर और करन तोमर भी वहीं आ गये और हम चारों वहीं आपस में बातें करने लगे

हम दोस्त आपस में बात कर रह थे तभी वहां चार मोटरसाइकिल रुकीं उनपर अंशू पटेल, लड्डू उर्फ निहाल परिहार, विलन उर्फ कृष्णा, अर्जुन पहाडिया, राहुल राजपूत, छिन्नू रजक व दो अन्य बैठे थे, उन लोगों एन बाइक हमारे पास रोककर हमें गन्दी गन्दी गालियां देना शुरू कर दिन। हम लोगों ने गालियां देने से मना किया, तभी उन लोगों ने जेब से कट्टे निकाले और हेमन निशाना बनाकर गोलियां चलाना शुरु कर दिया जिसमें मैं और करन तोमर, योगेश राठौर गोली लगने से गंभीर घायल हो गये।

उसी दौरान उन लोगों ने अभि यादव को घेर लिया और उसे पकड़कर कट्टों के बटों से सिर में मारने लगे जिससे अभि यादव के सिर में खून निकलने लगा। जब हम चारों चिल्लाये वे जान से खत्म करने की घमकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने आरोपियों के विरुद् धारा 109,115(2),296,351(3),191(2),191(3),190 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  एसपी के निर्देश के बाद अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनाक्रम के आधार पर टीमें गठित की और आरोपियों की तलाश शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी गिरफ्तार 

इसी दौरान आज 27 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना में शामिल कुछ आरोपियों को मंगलेश्वर रोड पर देखा गया है, पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए घेराबंदी की और फरार आरोपी अर्जुन पहाडिया, अंशु पटेल, निहाल परिहार को मंगलेश्वर रोड से पकड़ लिया।

गंभीर रूप से घायल योगेश को दिल्ली रेफर किया 

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना करना स्वीकार कर लिया जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये तीनों आरोपियों से उनके अन्य साथियों एवं घटना में प्रयुक्त हथियारों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उधर इस जानलेवा हमले में घायल योगेश राठौर के मुँह में गोली लगने से उसे आज 27 जुलाई 2026 को दिल्ली ऐम्स रेफर कर दिया गया जिससे उसका उचित इलाज हो सके।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।