MP Police Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 68 इंस्पेक्टरों के तबादले, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल: मध्यप्रदेश में इन दिनों तबादलों का दौर लगातार जारी है और अलग-अलग विभागों से होकर तबादला एक्सप्रेस गुजर रही है। पुलिस विभाग में भी आए दिन अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं जिससे प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज है। अब एक बार फिर पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है जिसके तहत कई […]

Sep 11, 2026 - 23:30
MP Police Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 68 इंस्पेक्टरों के तबादले, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल: मध्यप्रदेश में इन दिनों तबादलों का दौर लगातार जारी है और अलग-अलग विभागों से होकर तबादला एक्सप्रेस गुजर रही है। पुलिस विभाग में भी आए दिन अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं जिससे प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज है। अब एक बार फिर पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है जिसके तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बता दें कि पुलिस मुख्यालय, भोपाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा जारी आदेश के अनुसार 68 निरीक्षकों (Inspectors) और कार्यवाहक निरीक्षकों का तबादला करते हुए उन्हें नवीन पदस्थापना दी गई है। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शुक्रवार को चार IAS अधिकारियों के भी हुए तबादले

बता दें कि शुक्रवार को पुलिस विभाग में फेरबदल से पहले राज्य सरकार ने चार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें दिनेश कुमार मोर्य को जबलपुर, कैलाश वानखेड़े और अमर बहादुर सिंह को रीवा तथा चन्द्रशेखर शुक्ला को सागर संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश जारी किए गए।

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।