एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश का द्वितीय अतिरिक्त चरण. 30 अगस्त तक पंजीयन-आवेदन, 8 सितंबर तक शुल्क भुगतान

विद्यार्थियों के हित में उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश ने बड़ा निर्णय लिया है। विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शासकीय, अनुदान प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित समय-सारणी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यापक

Aug 26, 2026 - 09:30
एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश का द्वितीय अतिरिक्त चरण. 30 अगस्त तक पंजीयन-आवेदन, 8 सितंबर तक शुल्क भुगतान

विद्यार्थियों के हित में उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश ने बड़ा निर्णय लिया है। विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शासकीय, अनुदान प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि कर दी है।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित समय-सारणी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण में पंजीयन और आवेदन की प्रक्रिया 30 अगस्त तक जारी रहेगी। पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 31 अगस्त तक किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के उपरांत 1 सितंबर को मेरिट सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

2 सितंबर को सीट आवंटन जारी किया जाएगा। सीट आवंटित होने वाले विद्यार्थियों को 2 से 7 सितंबर तक आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेजों, टीसी एवं माइग्रेशन प्रमाण-पत्र के साथ भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए लिंक इनिशिएट करना होगा आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान 2 से 8 सितंबर तक किया जा सकेगा। निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रवेश शुल्क का भुगतान करने वाले आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा। शुल्क का भुगतान नहीं किए जाने की स्थिति में प्रवेश मान्य नहीं माना जाएगा।

ऐसे चलेगी NCTE पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया

  • पंजीकरण/आवेदन : 30.08.2026 तक
  • पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन : 31.08.2026 तक
  • मेरिट सूची का प्रकाशन : 01.09.20264
  • सीट आवंटन जारी करना : 02.09.2026
  • आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेजों, TC माइग्रेशन, भौतिक सत्यापन लिंक इनिशिएट: 02.09.2026 से 07.09.2026 तक
  • आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान : 02.09.2026 से 08.09.2026 तक

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।